भाजपा के पोस्टर को क्षतिग्रस्त करने से तनाव
दुर्गापुर एक तरफ राज्य की राजनीति जहां गरमा रही है। वहीं कई तरह का आरोप-प्रत्यारो
दुर्गापुर : एक तरफ राज्य की राजनीति जहां गरमा रही है। वहीं कई तरह का आरोप-प्रत्यारोप भी सभी दल एक-दूसरे पर लगा रहे हैं। इस बार दुर्गापुर शहर के ए-जोन सेकेंडरी में तृणमूल कांग्रेस का बैनर व पोस्टर नष्ट करने का आरोप लगा है। यह आरोप भाजपा ने तृकां पर लगाया है। हालांकि भाजपा ने आरोप को गलत बताया है। इस घटना से इलाके में तनाव देखने को मिला। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया एवं मामले की जांच का आश्वासन दिया।
भाजपा एक नंबर मंडल के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि सेकेंडरी में हमलोगों को बैनर, फ्लैक्स लगाया था। जिसे रात के अंधेरे में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। तृकां के स्थानीय नेताओं के इशारे पर ही ऐसा किया गया है। जनता तृकां से दूर जा रही है तब वे लोग इस तरह से अशांति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं युवा तृकां नेता सह पूर्व पार्षद पल्लव रंजन नाग कहा कि इलाके में भाजपा द्वारा आतंक फैलाया जा रहा है। यहां भाजपा का कोई कार्यकर्ता नहीं है, बाहर से लोग आकर यहां राजनीति करते हैैं। वे लोग अब लोगों की सहानुभूति पाने के लिए ऐसा आरोप लगा रहे हैं।
------------------
दुआरे सरकार शिविर में भगदड़, आधा दर्जन लोग जख्मी
बर्द्धमान : पूर्व बर्द्धमान जिले के पूर्वस्थली एक नंबर ब्लॉक के नसरतपुर पारूलडांगा हाई स्कूल में दुआरे सरकार अभियान के दौरान स्कूल परिसर में प्रवेश करने को मची होड़ में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई, जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। जख्मी लोगों में वृद्ध महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। जख्मी लोगों को कालना, चांदपुर स्थान में भर्ती करवाया गया है। वहीं भाजपा ने इस घटना को लेकर निशाना भी साधा है।
राज्य सरकार की ओर से सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए दुआरे शिविर शुरू किया गया है। एक दिसंबर से शुरू हुआ यह अभियान 30 जनवरी तक चार चरणों में चलना है। इसके तहत विभिन्न पंचायत इलाके में शिविर लगाया जा रहा है। मंगलवार को पूर्वस्थली एक नंबर ब्लॉक के नसरतपुर पारुलडांगा हाई स्कूल में शिविर था। सुबह से ही लोगों की भीड़ स्कूल के पास उमड़ी थी। उस समय स्कूल का प्रवेश द्वार बंद था। सुबह दस बजे के करीब स्कूल गेट को खोला गया। इसके बाद लोगों ने अंदर प्रवेश करने की होड़ मचा दी। इसमें आधा दर्जन वृद्ध महिलाएं एवं बच्चे भी जख्मी हो गए। पुलिस ने लोगों को इलाज के लिए कालना एवं चांदपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से लोगों में भी आक्रोश देखा गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णा घोष ने कहा कि बिना किसी व्यवस्था के शिविर किया जा रहा है। प्रशासन को पूरी व्यवस्था करनी चाहिए थी, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो एवं लोगों का काम शांति से हो।