Move to Jagran APP

रामलखन पर गोली चलानेवालों की नहीं हो सकी पहचान

उखड़ा अंडाल थाना के सिदुली में तृणमूल कांग्रेस (तृकां) कार्यकर्ता राम लेखन पर मंगलवार की

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 07:59 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 07:59 PM (IST)
रामलखन पर गोली चलानेवालों की नहीं हो सकी पहचान
रामलखन पर गोली चलानेवालों की नहीं हो सकी पहचान

उखड़ा : अंडाल थाना के सिदुली में तृणमूल कांग्रेस (तृकां) कार्यकर्ता राम लेखन पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला हुआ था। इसमें एक गोली उसके पीठ पर लगी थी। उसका इलाज दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में उसके पीठ से एक गोली बाहर निकाल दी गई है। हालत अब भी नाजुक है। हालांकि कौन इस कांड को अंजाम दिया, इस बारे में परिवार के लोग कुछ नहीं कह पा रहे हैं। लेकिन तृकां का कहना है कि यह काम भाजपा का ही हो सकता है। 24 घंटे बाद तक पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

loksabha election banner

उसकी मां सोमरी देवी ने कहा कि रात में नौ बजे बिजली गुल हुई एवं उसी समय गोली चली। गोली मेरे बेटे को लगी। वह पार्टी कार्यालय गया था, वहां से आने के दौरान ही जानलेवा हमला हुआ। कौन गोली मारा है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस को खुलासा करना चाहिए। पिता चंद्रसेन ने कहा कि रात में वे सो रहे थे, सुबह में पता चला कि बेटे को गोली लगी है। युवा तृकां के जिलाध्यक्ष रूपेश यादव ने कहा कि रामलखन हमलोगों का सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पार्टी ऑफिस से घर जा रहा था। उसी समय अंधकार में दो युवक बाइक से आकर पीछे से गोली मार दिया। व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं हो सकता है, वह काफी साधारण युवक है। इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ हो सकता है। भाजपा राजनीतिक रूप से तृकां का मुकाबला नहीं कर पा रही है। यही वजह है कि इस तरह की घटना को अंजाम दे रही है। बंगाल को अशांत कर राजनीतिक युद्ध जीता नहीं जा सकता, यह उन्हें याद रखना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.