Move to Jagran APP

आत्मरक्षा में केंद्रीय बलों ने चलाई थी गोली

जागरण संवाददाता आसनसोल कूचबिहार के शितलकुची में केंद्रीय बल के गोली से चार की जान गयी

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 06:58 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 06:58 PM (IST)
आत्मरक्षा में केंद्रीय बलों ने चलाई थी गोली
आत्मरक्षा में केंद्रीय बलों ने चलाई थी गोली

जागरण संवाददाता, आसनसोल : कूचबिहार के शितलकुची में केंद्रीय बल के गोली से चार की जान गयी, यह दुख का विषय है। लेकिन, यहां केंद्रीय बल के जवानों को घेर कर उनके हथियारों को छिनने का प्रयास किया गया। आम लोगों को वोट देने में बाधा उत्पन्न किया गया तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिए गए भाषण कि केंद्रीय बलों को घेरकर विरोध जताया जाए, यह घटना इसी के संदर्भ में घटी। यह रविवार को आसनसोल जिला कार्यालय में तारकेश्वर से भाजपा प्रत्याशी स्वपन दासगुप्ता ने कही। पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कहा कि केंद्रीय बल ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और दुर्भाग्य से गोली लगी।

loksabha election banner

..............

भाजपा की सरकार आने पर एंटी कोल माफिया टास्क फोर्स बनेगा

स्वपन दासगुप्ता ने कहा आगे कहा कि भाजपा ने जो घोषणा पत्र जारी किया है, भाजपा सरकार के गठन के साथ ही पूरा करने के दिशा में कार्य किया जाएगा। 200 प्लस सीट जीतकर सरकार का गठन करेंगे। 17 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। लोगों को अब यह नहीं समझाना हो रहा है कि क्यों तृणमूल कांग्रेस की विदाई होगी। हम लोग पश्चिम बंगाल में राजनीति से हटकर विकास के पथ पर जाएंगे। इस्टर्न इंडिया ग्रोथ को भी बढ़ावा देगी भाजपा सरकार। आसनसोल का नाम अब माफिया, अपराधी, कोयला चोर आदि से प्रसिद्ध हुआ है। भाजपा की सरकार आते ही एंटी कोल माफिया टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। टास्क फोर्स अवैध माइंस के ऊपर विशेष नजर रखेगी।

मुख्यमंत्री जल योजना को लाया जाएगा, जो पूरे ब‌र्द्धमान में शुद्ध पेयजल को पहुंचाएगा। घर-घर में पाइप लाइन के माध्यम से गैस देना, विद्युत लाइन को भूमिगत करना, मिट्टी के घर को पक्का करने सहित अन्य योजना को आरंभ करेंगे। दुर्गापुर और आसनसोल को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।

इस शिल्पांचल में राजेन्द्र नाथ मुखर्जी स्टील एवं आयरन इंडस्ट्रीयल पार्क, एमएसएमई और स्टार्टअप को भी बढ़ाया जाएगा। मौके पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, प्रदेश सचिव बप्पा चटर्जी, और जिला कोर्डिनेटर शिवराम वर्मन मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.