धूमधाम से मनाई गईस्वामी विवेकानंद जयंती
बेनाचिति स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विवेकानंद वेलफेयर सोसाइटी की ओर से चतुरंग मैदान से
बेनाचिति : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विवेकानंद वेलफेयर सोसाइटी की ओर से चतुरंग मैदान से एक प्रभात फेरी निकाली गई। जहां छोटे-छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया। मौके पर उपमेयर अनिदिता मुखर्जी आदि मौजूद थे। प्रभात फेरी पूरे इलाके की परिक्रमा की। सृजनी हॉल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम किया गया। जहां मेयर दिलीप अगस्ती समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। स्वामी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर एमआइसी अंकिता चौधरी, मानस राय आदि मौजूद थे। भाजपा शिक्षक सेल की ओर से दुर्गापुर इस्पात नगरी के बी-जोन आइंस्टाइन रोटरी के पास प्रतिमा पर स्वामी जी की जयंती पर माल्यार्पण किया गया। जहां 50 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जहां शिक्षक सेल के संयोजक विकास विश्वास, अमिताभ बनर्जी, सिजन सोम, पार्थ पाल, मनोज मुर्मू, संतोष चट्टराज, अस्मिता खातून आदि मौजूद थे। वहीं एमएएमसी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल एंड विवेकानंद केंद्र दुर्गापुर चैंप्टर की ओर से जयंती पर कार्यक्रम किया गया, जहां भाजपा सांसद डॉ. सुभाष सरकार, एसएस अहलूवालिया आदि मौजूद थे।
अंडाल : अंडाल समेत आसपास के इलाकों में भी स्वामी विवेकानंद जयंती पर कई कार्यक्रम किए गए। उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। अंडाल के उत्तर बाजार पोस्ट ऑफिस मोड़ पर रेजीमेट एथलेटिक क्लब की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। जहां रूपेश यादव, मनोज सिंहराय आदि मौजूद थे। इस दौरान बच्चे स्वामी जी के वेश में प्रभात फेरी में शामिल हुए।
उखड़ा : अंडाल के सिदुली में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में तृणमूल कांग्रेस की ओर से रैली निकाली गई। जहां स्थानीय युवकों को फुटबॉल एवं विभिन्न खेल की सामग्री का वितरण किया गया। जहां युवा तृकां के जिलाध्यक्ष रूपेश यादव, मो. वसीम, सूरज पासवान, गणेश बाद्यकर, श्यामल अधिकारी, उमेश यादव, कृष्णा देवराम, तपन धांगड आदि उपस्थित थे।