गौर बाजार ग्राम में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
जागरण संवाददाता दुर्गापुर दुर्गापुर-फरीदपुर थाना के गौर बाजार ग्राम के एक पेड़ से युवक
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 07:52 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 07:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : दुर्गापुर-फरीदपुर थाना के गौर बाजार ग्राम के एक पेड़ से युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान पहचान 21 वर्षीय पार्थ दास के रूप में हुई। पार्थ शुक्रवार की संध्या घर से निकला था। फिर वह वापस अपने घर नहीं आया। शनिवार की सुबह लोगों ने गांव से कुछ दूर पर फंदे से लटकता उसका शव बरामद हुआ।
पिता बोमकेश दास ने कहा कि छह माह पहले दुबराजपुर की युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही पत्नी के साथ उसका विवाद होता था। पहले भी वह पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। इस बार उसने आत्महत्या कर ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें