दामाद ने ससुराल में फंदा लगाकर दी जान
दुर्गापुर : दुर्गापुर के प्रांतिका फाड़ी के निशानहाट बस्ती में गुरुवार को रोहित (19) नामक युवक ने अप
दुर्गापुर : दुर्गापुर के प्रांतिका फाड़ी के निशानहाट बस्ती में गुरुवार को रोहित (19) नामक युवक ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर उसके परिवार के लोग भी निशानहाट बस्ती पहुंचे एवं मामले को संदेहास्पद बताया एवं हत्या का मामला बताया है। गुरूवार की सुबह उसका शव कमरे में लटकते हुए मिला।
पिता विनोद ने बताया कि एक वर्ष रोहित की शादी निशानहाट बस्ती निवासी मनोज की पुत्री कमल के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच हमेशा किसी न किसी बात पर विवाद होता था, हर समय वे लोग झगड़ते रहते थे। तीन माह से वह अपने ससुराल में रहता था। उन्होंने कहा कि ससुराल के लोग ही उनके बेटा को मार कर फांसी से लटका दिया है। पुलिस को निष्पक्ष रूप से मामले की जांच करनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।