Move to Jagran APP

अच्छे कार्यों से जनता के दिल में मिलती जगह

आसनसोल सिने जगत से राजनीति में कदम रखने वाली बांग्ला फिल्म की लोकप्रिय अभिनेत्री सायोनी घोष बा

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 05:32 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 05:32 PM (IST)
अच्छे कार्यों से जनता के दिल में मिलती जगह
अच्छे कार्यों से जनता के दिल में मिलती जगह

आसनसोल : सिने जगत से राजनीति में कदम रखने वाली बांग्ला फिल्म की लोकप्रिय अभिनेत्री सायोनी घोष बांग्ला फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद अब राजनीति में किस्मत अजमा रही हैं। वह आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल व संयुक्त मोर्चा से प्रशांत घोष हैं। उनकी फिल्मों में प्रतिवादी, के तुमी नंदनी, मायेर बिये, अतिथि, एकला चोलो, नेटवर्क आदि काफी लोकप्रिय रही। वह विरोधी पार्टी भाजपा पर भी लगातार हमलावर हैं। सायोनी घोष के समक्ष इस बार चुनौती है कि क्या वह जीत कर अपनी पार्टी को यहां से हैट्रिक दिलाएंगी, या फिर तृणमूल के विजय रथ पर ब्रेक लगाती हैं। बतौर प्रत्याशी सायोनी घोष के समक्ष क्या चुनौती है, इस पर दैनिक जागरण संवाददाता मनोज कुमार भगत ने इनसे जानने की कोशिश की। पेश हैं उनके साक्षात्कार के मुख्य अंश। अभिनेत्री से नेत्री का सफर कैसा रहा, राजनीति में क्या सोचकर आईं

loksabha election banner

ममता दीदी के आदर्श और विकास की परिभाषा उनके मन को छू गई और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर बंगाल के विकास लिए राजनीति में प्रवेश किया। हालांकि अभिनय और राजनीति में बहुत फर्क है। यहां आप के अच्छे कार्यों से ही जनता अपने दिल में जगह देती है। विरोधी कह रहे हैं कि आप बाहरी हैं, जीत के बाद दिखाई नहीं देंगी

जो विरोधी बोल रहे हैं, वह कितने दिन आसनसोल की धरती पर रहते हैं, यह भी जनता जानती है। वह प्रत्याशी बनने के बाद यहां आकर इस तरह की बात कह रही है। जो अपने आप को भूमिपुत्री कहकर लोगों को बरगला रही है। वह पहले अपने पिता का नाम बोलती हैं, इसके बाद भूमिपुत्री कहती है। ऐसी भूमिपुत्री होने से अच्छा है कि बाहरी ही कहलाए। टीएमसी के ही लोग आपका विरोध कर रहे हैं

जो यह बात कह रहे हैं व पहले अपना देखें। हमारे साथ समस्त नेता व नेत्री मिलकर प्रचार कर रहे हैं। कही भी गुटबाजी नहीं है। जो गुटबाजी की बात कह रहे हैं वह यह नहीं देख रहे हैं कि जब से प्रत्याशी की घोषणा हुई है तब से भाजपा के लोग आपस में ही सिर फुटव्वल कर रहे हैं। विरोधी कह रही है कि दीदी के राज में महिलाएं असुरक्षित है

यह बात यूपी में रहकर कहना चाहिए था। जहां महिलाओं की अस्मिता आज भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा के विधायक इस तरह के घिनौने कृत्य में संलिप्त पाए जाते हैं। दीदी के राज में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। चुनाव में हिसा हो रही है, इसका आरोप टीएमसी पर लग रहा है

हिसा क्यों हो रही है, हर चुनाव होता है, मगर ऐसी हिसा नहीं होती थी, इस बार बाहरी लोगों को यहां लाकर हिसा फैलाई जा रही है। इसके लिए तृणमूल कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा ही जिम्मेदार है। आपके आपत्तिजनक पोस्ट के मामले को विरोधी काफी उछाल रहे हैं।

इससे पहले वह (भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल) क्या करती थी, पहले उन्हें देखने को बोलिए, इतिहास को देखने पर बहुत कुछ सामने आ जाएगा। जनता सब जानती है, चुनाव प्रचार में जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। जनता आपको क्यों वोट दे

जनता ममता बनर्जी को देखकर वोट करेगी। 10 वर्षों में ममता बनर्जी ने जो विकास कार्य किया है, वह कार्य भाजपा ने यहां नहीं किया। इसलिए बेवजह बातें बोलने का कोई फायदा नहीं है। विकास व अच्छा कार्य काम की बदौलत ममता बनर्जी आगे भी सत्ता में रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.