आरपीएफ के वरीय सुरक्षा आयुक्त ने किया दुर्गापुर का दौरा
जागरण संवाददाता दुर्गापुर आसनसोल रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के वरीय मंडल
फोटो नंबर 52 में।
- दुर्गापुर के जवानों को रेल संपत्ति एवं यात्री सुरक्षा के लिए तत्पर रहने को कहा
- कर्मियों से उनकी समस्याओं को सुना
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : आसनसोल रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्रा ने रविवार की संध्या दुर्गापुर आरपीएफ पोस्ट व बैरक का दौरा किया। जहां पोस्ट व बैरक का निरीक्षण किया। एक घंटा तक उन्होंने दुर्गापुर के आरपीएफ अधिकारियों व जवानों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने जवानों को रेलवे की संपत्ति की रक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने की सलाह दी। वहीं उन्होंने बैरक में जाकर जवानों की समस्या को सुना। जहां जवानों में गर्मी के दिनों में होने वाली परेशानी के बारे में उन्हें जानकारी दी। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए भी कदम उठाने का आश्वासन दिया। वहीं बैरक व पोस्ट में जवानों के लिए पीने के पानी समेत अन्य व्यवस्था को देखा। मौके पर दुर्गापुर के प्रभारी रूपेश कुमार, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, मनीष कुमार समेत अन्य मौजूद थे।