सिविक वोलेंटियर को पुलिस में स्थाई नौकरी दे सरकार : मुकुल
दुर्गापुर : रानीगंज में होने वाली भाजपा की रैली से पूर्व भाजपा नेता सह पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुक
दुर्गापुर : रानीगंज में होने वाली भाजपा की रैली से पूर्व भाजपा नेता सह पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल राय दुर्गापुर पहुंचे। दुर्गापुर हाउस में थोड़ी देर विश्राम करने के बाद वे रानीगंज के लिए रवाना हो गए। होटल सभागार में उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ बातचीत भी की एवं संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वहीं मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिविक वोलेंटियर के नाम पर युवक-युवतियों को केवल पकड़ कर रखी है। पांच हजार रुपया देकर उनसे काम करवाया जा रहा है। जबकि इन सिविक वोलेंटियर को पुलिस में स्थायी नौकरी व प्रशिक्षण का बंदोबस्त करना चाहिए। ताकि ये युवक प्रशिक्षण लेकर अपने दायित्व को सही ढंग से निभा सकें। मध्यम ग्राम में हुई घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि युवकों को प्रशिक्षण लेकर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। जब तृकां की सरकार सत्ता में आयी उस समय राज्य में 1.03 लाख करोड़ रुपया ऋण था, जो तृकां के शासनकाल में 2.55 लाख करोड़ रुपया पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में चारों तरफ अत्याचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य जनता भाजपा के साथ आ रही है। अगर पंचायत चुनाव निष्पक्ष ढंग से होता है तो भाजपा को अच्छी जीत मिलेगी।