दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल चुनाव की घोषणा शुक्रवार की संध्या हुई थी। उसके साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। प्रशासन की एमसीसी की टीम सरकारी संस्थानों से राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर, होर्डिंग व झंडा हटाने में जुटी है। बावजूद इसके शहर से गुजरने वाली मुख्य सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर दुर्गापुर ओल्ड कोर्ट मोड़ से गांधी मोड़ तक राजनीतिक दलों का बैनर, होर्डिंग, झंडा लहरा रहा है। वहीं सरकारी दीवारों पर पोस्टर भी भाजपा, तृकां, माकपा आदि राजनीतिक दलों का चस्पा हुआ दिखाई दिया।
सोमवार को भी दुर्गापुर शहर के ओल्ड कोर्ट मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के रेलिग पर भाजपा का दर्जनों झंडा लहरा रहा था। उसके कुछ आगे भीरंगी की ओर आने पर फ्लाईओवर के पहले तृणमूल का झंडा भी पटा था। हालांकि, वह झंडा काफी पुराना था। वह झंडे को देख कर पता चल रहा था, जो गंदा से ढक गया था। वहीं भीरंगी मोड़ के समीप फ्लाई ओवर पर भाजपा का काफी संख्या में झंडा, भाजपा नेताओं के फोटो के साथ होर्डिंग लगा हुआ दिखाई दिया। वहीं फरीदपुर फाड़ी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजपा का होर्डिंग के साथ-साथ पुलिस की ओर से सेफ ड्राइव, सेव लाइफ का बोर्ड लगा हुआ था, जिसमें मुख्यमंत्री का फोटो भी लगा हुआ था। गांधी मोड़ फ्लाई ओवर के नीचे सभी राजनीतिक दलों का पोस्टर दीवार पर चिपका हुआ दिखाई दिया। सरकारी संस्थानों पर राजनीतिक दलों के झंडा, बैनर, होर्डिंग आदि लगा होने के संदर्भ में एसडीएम अर्घ प्रसून काजी ने कहा कि सरकारी स्थानों से राजनीतिक दलों का झंडा, होर्डिंग हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही सभी को हटा दिया जाएगा।
बर्द्धमान में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें
अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!