Move to Jagran APP

पर्यावरण की रक्षा को पौधा लगाना सभी का दायित्व

जागरण संवाददाता दुर्गापुर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दुर्गापुर स्थित ग्रुप केंद्र

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 11:14 PM (IST)
पर्यावरण की रक्षा को पौधा लगाना सभी का दायित्व
पर्यावरण की रक्षा को पौधा लगाना सभी का दायित्व

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दुर्गापुर स्थित ग्रुप केंद्र में पर्यावरण दिवस एवं पर्यावरण सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर ग्रुप केंद्र प्रांगण में दर्जनों पौधरोपण किया गया। जहां सीआरपीएफ पश्चिम बंगाल सेक्टर के आइजीपी पीके सिंह, ग्रुप केंद्र दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक देवव्रत भट्टाचार्य ने पेड़ लगाकर लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा को पौधा लगाना सभी का दायित्व है एवं सभी को पौधा लगाना चाहिए। डीआइजी देवव्रत भट्टाचार्य ने कहा कि पृथ्वी पर हमारे पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में एक विशेष दिन की स्थापना संयुक्त राष्ट्र संघ ने की थी। दुनिया भर में विकास की खुशी में हम यह भूल गए कि विकास के साथ हम बहुत कुछ खो रहे हैं। विकास की गतिविधियों ने हमें प्रकृति से दूर कर दिया। हमारे कई प्राकृतिक धरोहर, वन संपदा, जीव-जन्तु, पेड़-पौधे विलुप्त हो गए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे एवं वनों के कटने की वजह से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। ग्लोवल वार्मिंग की वजह से कई जलीय जीवों की प्रजातियां विलुप्त हो गई हैं। उच्च तापमान, बदलता हुआ मौसम एवं घटती हुई जल की आपूर्ति की वजह से पेड़-पौधे अस्वस्थ हो रहे हैं। कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो गई हैं। आज वातावरण में ऑक्सीजन की कमी हो गई हैं। हमें वनों की कटाई पर रोक, वन्य जीवों की रक्षा से संबंधित प्रभावी कदम उठाने होंगे। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर एवं सकारात्मक कदम उठाने से भविष्य में पर्यावरण से संबंधित मुद्दों को सुलझाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर ग्रुप केंद्र दुर्गापुर द्वारा 7500 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्रुप केंद्र दुर्गापुर के कमांडेंट राम निवास सेखू, उप कमांडेंट एससी घोष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.