Move to Jagran APP

पेट्रोल पंप डकैती कांड में कोलकाता गिरोह का हाथ

जागरण संवाददाता दुर्गापुर अंडाल के धुबचुरिया मोड़ स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप लूटकांड

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 11:05 PM (IST)
पेट्रोल पंप डकैती कांड में कोलकाता गिरोह का हाथ

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : अंडाल के धुबचुरिया मोड़ स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप लूटकांड में कोलकाता गिरोह का हाथ था। पुलिस उस गिरोह तक पहुंच चुकी है। पुलिस ने आरंभ में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जल्द ही पुलिस इस गिरोह में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार करेगी। जिसके लिए पुलिस जाल बिछाने लगी है।

loksabha election banner

पेट्रोल पंप डकैती कांड के बाद से ही पुलिस की नींद हराम हो गई थी। अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने काफी पड़ताल की। अंत में एक सप्ताह में ही पुलिस ने गिरोह का पता लगा लिया एवं गुरुवार की रात कोलकाता के उल्टाडांगा थाना के जीवन कृष्ण पल्ली से दो अपराधियों मो शहनवाज एवं अरशद अली को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने विगर गाड़ी भी जब्त की, जिसे लेकर गिरोह ने डकैती कांड को अंजाम दिया था। शुक्रवार को दोनों को दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों की जमानत याचिका जब्त हो गई। पुलिस ने गाड़ी चालक मो. शहनवाज को दस दिनों की रिमांड पर लिया, जबकि अरशद को चौदह दिनों के लिए जेल भेज दिया गया। मो. शहनवाज से पुलिस पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार करेगी।

एक दर्जन लोगों का गिरोह : पेट्रोल पंप में एक सितंबर की मध्य रात्रि में डकैती की घटना हुई थी। जिसमें तकरीबन आधा दर्जन अपराधी पेट्रोल पंप में पहुंचे थे। अधिकांश के हाथ में आग्नेयास्त्र, भुजाली आदि सामान था। पुलिस को जांच में पता चला है कि डकैती कांड में तकरीबन एक दर्जन लोग शामिल थे। जिसमें आधा दर्जन लोग पेट्रोल पंप में गए थे।

अन्य राज्यों में भी गिरोह दे चुका है घटनाओं को अंजाम : कोलकाता का यह गिरोह पश्चिम बंगाल के अलावा झारखंड में भी चोरी, डकैती, लूटकांड की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस गिरोह के कुछ सदस्य जेल में भी है। उन लोगों की पहचान भी अंडाल पुलिस को मिली है। जिन्हें पुलिस रिमांड पर लेगी एवं पूरे मामले का उद्भेदन करेगी।

कैसे हुई थी डकैती की घटना : एक सितंबर की मध्य रात तकरीबन एक बजे आधा दर्जन की संख्या में अपराधियों का गिरोह अंडाल के धुबचुरिया मोड़ स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप में पहुंचा। जहां तीन कर्मी कार्यालय में थे। अचानक ये अपराधी वहां पहुंचे एवं कर्मियों की पिटाई शुरु कर दी, आग्नेयास्त्र के बांट से भी कर्मियों को पीटा था, जिसमें एक का सिर फट गया था। फिर उन्हें शौचालय में बंद कर दिया। पीछे से एक पेट्रोल पंप कर्मी पहुंचा, उसकी भी पिटाई की एवं शौचालय में बंद कर दिया। जहां से एक लाख पांच हजार रुपया लेकर फरार हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.