भाजपा के दुष्प्रचार के खिलाफ जनता को करना होगा जागरूक
आसनसोल राज्य के श्रम कानून मंत्री मलय घटक ने शनिवार को आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में क
आसनसोल : राज्य के श्रम कानून मंत्री मलय घटक ने शनिवार को आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद बीएनआर मोड़ स्थित तृणमूल भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी सात नवंबर को राहालेन म्युनिसिपल पार्क में होने वाली सभा को सफल बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार के खिलाफ हमें जनता को जागरूक करना होगा। भाजपा से जनता का मोहभंग हुआ है। भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है। आज भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। भाजपा के बहुत से नेता एवं कार्यकर्ता तृणमूल में आ रहे हैं और हम लोगों से संपर्क कर रहे हैं। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को लेकर राहालेन में म्युनिसिपल पार्क में आगामी सात नवंबर को सभा की जाएगी। बैठक में अभिजीत घटक, अल्पना बनर्जी, बावन बनर्जी भानु बोस मनोज रजक आदि मौजूद थे। वहीं वार्ड संख्या 20 के सुईडी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में गरीबों को सुविधा पहुंचाने के लिए 44 जनहित योजना चालू की है। कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमें यह राज्य सरकार के कार्यो का प्रचार प्रसार घर-घर तक करना होगा। हर परिवार को राज्य सरकार से कुछ न कुछ लाभ अवश्य मिला है। इस दौरान तृणमूल नेत्री श्रावणी मंडल, तृणमूल नेता शंकर चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।