Move to Jagran APP

परिवर्तन रथ यात्रा पहुंचा आसनसोल, पुलिस से बकझक

भाजपा का परिवर्तन रथ आसनसोल से चलकर पश्चिम ब‌र्द्धमान व पुरुलिया की सीमा पर स्थित सुभाष सेतु पार कर रविवार को पुरुलिया की सीमा में प्रवेश किया। जहां मौजूद पुरुलिया जिला भाजपा के अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती के नेतृत्व में नितुरिया ब्लॉक भाजपा के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी रथयात्रा का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 06:31 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 06:31 PM (IST)
परिवर्तन रथ यात्रा पहुंचा आसनसोल, पुलिस से बकझक
परिवर्तन रथ यात्रा पहुंचा आसनसोल, पुलिस से बकझक

संवाद सहयोगी सांकतोड़िया : भाजपा का परिवर्तन रथ आसनसोल से चलकर पश्चिम ब‌र्द्धमान व पुरुलिया की सीमा पर स्थित सुभाष सेतु पार कर रविवार को पुरुलिया की सीमा में प्रवेश किया। जहां मौजूद पुरुलिया जिला भाजपा के अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती के नेतृत्व में नितुरिया ब्लॉक भाजपा के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी रथयात्रा का स्वागत किया। वहीं रथ यात्रा के पीछे चल रही बाइक सवारों को पुलिस ने रोक लिया। भाजपा समर्थक पुलिस से उलझ गए। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए तनाव हो गया। भाजपा समर्थकों का कहना था कि परिवर्तन यात्रा के साथ बाइक रैली नहीं है। बाइक यहां खड़े लोगों की है। अगर किसी भी बाइक पर भाजपा का झंडा लगा हो तो उसे जरूर रोक दें। इसके बाद सूचना मिलते ही रघुनाथपुर एसडीपीओ दुर्बार बनर्जी मौके पर पहुंचे और बाइक सवारों की जांच की। किसी भी बाइक पर भाजपा का झंडा नहीं मिलने पर सभी को जाने दिया। रथ यात्रा को देखते हुए भारी संख्या में नितुरिया पुलिस के कांस्टेबल और अधिकारी मौजूद थे। वहीं इसके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक महिलाएं भी उपस्थित थीं। परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर भाजपा समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। भाजपा समर्थक महिलाओं और पुरुषों ने पुष्प की वर्षा कर तथा रथ पर सवार सभी को भगवा गमछा प्रदान कर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा की यह लहर दिखाती है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन स्पष्ट संकेत दे रहा है और भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में जरूर आएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.