Move to Jagran APP

राष्ट्रवाद के अनुयायी थे पंडित दीनदयाल

जामुड़िया जामुडिया विधानसभा क्षेत्र के तपसी पंचायत इलाके के भाजपा ग्रामीण मंडल एक की ओर से

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 07:14 PM (IST)
राष्ट्रवाद के अनुयायी थे पंडित दीनदयाल
राष्ट्रवाद के अनुयायी थे पंडित दीनदयाल

जामुड़िया : जामुडिया विधानसभा क्षेत्र के तपसी पंचायत इलाके के भाजपा ग्रामीण मंडल एक की ओर से कुनुस्तोड़िया गांव के भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पाठक, पर्यवेक्षक सुशील जोशी, शक्ति केंद्र प्रमुख आनंद, एससी मोर्चा के जिला सहसभापति शिवराम मंडल, सभापति सिंह सीमा सिंह आदि ने पं दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हर प्रकार की संकीर्णता से परे थे। वे राष्ट्रवाद के प्रखर और मुखर अनुयायी थे। उनके लिए भारतवर्ष की एकता और संप्रभुता से बढकर और कुछ नहीं था। उन्होंने भी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तरह एक देश एक निशान एक विधान के सपने को सच करने के लिए अपनी पूरी जिदगी लगा दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.