कांकसा में आधा दर्जन सीटो पर खिला कमल
दुर्गापुर : पंचायत चुनाव में दुर्गापुर महकमा के कांकसा ब्लॉक में वोटिंग के दौरान प्रतिरोध देखने को
दुर्गापुर : पंचायत चुनाव में दुर्गापुर महकमा के कांकसा ब्लॉक में वोटिंग के दौरान प्रतिरोध देखने को मिला था। सुबह से ही मतदान के दौरान बूथ कब्जा करने पहुंचे अराजक तत्वों को ग्रामीणों ने मारपीट कर खदेड़ दिया था। जहां बम, गोली के साथ तीर भी चला था। सबसे ज्यादा प्रतिरोध कांकसा ग्राम पंचायत के पानागढ़ बाजार में हुआ था। उस प्रतिरोध का असर मतगणना के दौरान भी देखने को मिला, कांकसा ब्लॉक में आधा दर्जन सीटों पर इस बार कमल खिल गया। यह आधा दर्जन कमल तृकां के लिए ¨चता का विषय बन गया है। कांकसा में इस बार नामांकन के समय से ही तृकां के खिलाफ काफी विरोध देखने को मिला था। एक तरफ जहां भाजपाई पूरी ताकत के साथ पंचायत चुनाव में उतरने के लिए कमर कसे थे तो दूसरी ओर माकपाई भी दो-दो हाथ करने को तैयार थे। वहीं विरोध की शक्ति तृकां से अलग होकर कुछ निर्दलियों ने भी बढ़ा दी थी। नामांकन के बाद से ही तृकां नेताओं की ¨चता कांकसा ब्लॉक को लेकर बढ़ गई थी। जिसका नतीजा था कि तृकां के जिला पर्यवेक्षक सह मंत्री अरूप विश्वास भी कांकसा में विरोध की स्थिति को भांप गए थे। इस कारण उन्होंने कांकसा में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दुर्गापुर के मेयर परिषद सदस्य प्रभात चटर्जी को इंचार्ज बना दिया था। पंचायत चुनाव में नामांकन के बाद कई प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया था। जबकि कई प्रत्याशी मैदान में डट कर तैयार थे। उन प्रत्याशियों ने भी मतदान के दिन भी डट कर मुकाबला किया।
गुरुवार को जब परिणाम आया तो कांकसा पंचायत के पानागढ़ बाजार की तीन सीट पर भाजपा के अमित कुमार, ¨रकी साव एवं मनभावती शर्मा को जीत मिली। जबकि मलानदिघी के दो एवं तिलकचंद्रपुर ग्राम पंचायत की एक सीट पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया। इस तरह पंचायत की छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली। भाजपा नेता रमण शर्मा ने कहा कि अगर निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव होता तो भाजपा के अन्य प्रत्याशी भी जीत हासिल करते। सभी ग्राम पंचायतों पर तृकां का कब्जा
दुर्गापुर : कांकसा ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों पर तृकां का कब्जा हो गया। हालांकि विरोधी दलों व भाजपा को पंचायत सदस्य की कुछ सीटों पर जीत मिली है। पंचायत के 132 सीटों में 82 सीटों पर इस बार चुनाव हुआ था, जिसमें 72 सीटों पर तृकां को जीत मिली। जबकि छह सीट पर भाजपा, तीन सीट पर माकपा एवं एक सीट पर निर्दल प्रत्याशी को जीत मिली। वहीं जिला परिषद की दो सीटों पर तृकां के समीर विश्वास एवं मुनमुद दास को जीत मिली। पंचायत समिति की 21 सीटों में 12 सीटों पर चुनाव हुआ था। इन सभी 12 सीटों पर तृकां को जीत मिली।