नजरुल मंच व सुभाष इंस्टीट्यृूट में मना क्वारंटाइन केंद्र
नजरूल मंच तथा सुभाष इंस्ट्रीच्यूट में बना क्वारंटाइन कें द्र
आसनसोल :
आसनसोल रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक सुमित सरकार के दिशा निर्देशन पर नजरुल मंच 24 एवं सुभाष इंस्टीट्यूट में 18 बेड का क्वारंटाइन केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को डीआरएम श्री सरकार ने बताया कि रेलवे अस्पताल के समन्वय से कोरोना जांच में अभी तक सभी निगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नजरुल मंच और सुभाष इंस्टीट्यूट में रेलवे द्वारा सभी समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई हैं। दोनों केंद्र रेलवे अस्पताल के दिशा निर्देशन में काम करेगे। उन्होंने बताया कि रेल मंडल अस्पताल में दो आइसोलेशन वार्ड एक महिला एवं एक पुरुष के लिए बनाया गया है। आवश्यकता पड़ी तो और भी क्वारंटाइन केंद्र बनाये जाएगे। पूरे मंडल क्षेत्र में आवश्यक स्थल पर कार्य करने वाले रेल कर्मियों एवं जवानों के लिए मॉस्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है और पूरी स्थिति पर रेल मंडल प्रशासन नजर रखे हुए है।