Move to Jagran APP

डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार, जेल

जागरण संवाददाता दुर्गापुर दुर्गापुर थाना की पुलिस ने डकैती की योजना बनाते चार आरोपितों क

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 07:01 PM (IST)
डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार, जेल
डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार, जेल

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने डकैती की योजना बनाते चार आरोपितों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। शनिवार चारों आरोपितों को दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत नामंजूर हो गई एवं जेल भेज दिया गया। आरोपितों के पास आग्नेयास्त्र भी जब्त हुआ है।

loksabha election banner

शुक्रवार की रात अपराधियों का एक गिरोह डकैती की योजना बनाने के लिए एकत्र हुए थे। जिसकी सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर दी। जहां से पुलिस ने शहर के नेताजी नगर चासी पाड़ा निवासी बेसन रूइदास, आरती गांव निवासी शेख गफ्फार, आमराई गांव निवासी मो. अरमान एवं ओल्ड कोर्ट मोड़ निवासी शेख नसरूल को गिरफ्तार किया। उनके पास से पाइपगन, कारतूस समेत अन्य सामान जब्त हुआ। पुूलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ के आधार पर उनके साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। सभी को शनिवार कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत नामंजूर हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.