Move to Jagran APP

श्रीकृष्ण की मदद से पूरी हुई गीत गोविंद की रचना

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : संस्कार भारती संस्था की सिउड़ी शाखा की ओर से कवि जयदेव गोस्वामी के जीवनी

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 09:08 PM (IST)
श्रीकृष्ण की मदद से पूरी हुई गीत गोविंद की रचना
श्रीकृष्ण की मदद से पूरी हुई गीत गोविंद की रचना

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : संस्कार भारती संस्था की सिउड़ी शाखा की ओर से कवि जयदेव गोस्वामी के जीवनी से लोगों को अवगत करवाने के लिए नाटक का मंचन किया गया। इसमें कवि जयदेव की पूरी जीवनी को दर्शाया गया, जिसमें काफी संख्या में कलाकारों ने हिस्सा लिया। मौमिता विष्णु एवं स्वपना चौधरी ने कहा कि कवि जयदेव ने गीत गो¨वद की रचना की थी। गीत गो¨वद की रचना में जहां उन्हें बाधा आ रही थी, वहां भगवान कृष्ण प्रकट होकर उनकी मदद करते थे। इस नाटक के माध्यम से उनकी जीवनी से लोगों को अवगत करवाया गया। जहां पद्मावती के साथ उनके विवाह का चित्रण भी किया गया। इसके अलावा राजा लखन दास के शासनकाल में उन्होंने राजकवि की भूमिका निभाई थी। उसका भी उल्लेख किया गया। मध्य युग के संस्कृत कवि जयदेव की जीवनी से जुड़े इस कार्यक्रम में 60 कलाकारों ने हिस्सा लिया। इसमें स्मिता मुखर्जी ने जयदेव एवं मौमिता विष्णु ने पद्मावति की भूमिका को निभाया।

loksabha election banner

मौमिता ने कहा कि कवि जयदेव को लेकर उड़ीसा में कई अनुसंधान चल रहा है, लेकिन वीरभूम में इस कवि को लेकर काफी कम काम हुआ है। जबकि जयदेव में उन्होंने जीवन का त्याग किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.