विकास से ही पंचायत चुनाव की पार लगेगी नैया : सीएम
वर्द्धमान : इस साल बंगाल में पंचायत चुनाव होना है। जिसकी तैयारी में सभी दल जुटे हुए हैं। नए साल के
वर्द्धमान : इस साल बंगाल में पंचायत चुनाव होना है। जिसकी तैयारी में सभी दल जुटे हुए हैं। नए साल के दूसरे दिन अपनी पहली प्रशासनिक सभा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वर्द्धमान में की। जहां उन्होंने साधनपुर में माटी उत्सव का उद्घाटन किया। इस सभा में मुख्यमंत्री काफी बदली-बदली दिखाई दीं। जहां हर प्रशासनिक सभा में अप्रत्यक्ष रूप से विरोधी दलों एवं केंद्र सरकार या भाजपा के पर निशाना साधती थी, केंद्र पर फंड नहीं देने का आरोप लगाती थी। लेकिन वर्द्धमान की सभा में वे काफी बदली हुई दिखाई दी। यहां विरोधी या केंद्र या भाजपा पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधने के बजाय विकास पर जोर दिया। कुछ सप्ताह पहले पश्चिम वर्धमान जिले की सभा कांकसा में हुई थी, जहां उन्होंने राजस्थान में बंगाल के मजदूर की निर्मम हत्या को लेकर भी केंद्र व भाजपा के खिलाफ काफी निशाना साधा था। लेकिन वर्द्धमान में मुख्यमंत्री के बदले स्वरूप से कई प्रश्न भी उठने लगा है। क्या मुख्यमंत्री केंद्र से दूरी को मिटाना चाहती है या भाजपा समेत अन्य विरोधी दलों को महत्व नहीं देना चाहती। अब उनकी मंसा क्या है यह तो आने वाले समय में पता चलेगा। लेकिन पंचायत चुनाव के पहले मुख्यमंत्री के माटी उत्सव के मैदान से विकास पर दिए गए जोर से यह स्पष्ट होता है कि इस बार तृकां पंचायत चुनाव में विकास कार्य को लेकर ही जनता के पास जाएगी एवं विकास का एजेंडा ही तृकां को पंचायत चुनाव में फिर से चुनावी वैतरिणी पार लगाएगा। मुख्यमंत्री ने सभा के दौरान तृकां की सरकार बनने के बाद से शुरू की गई सभी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में लोगों के विकास के लिए तत्पर है। विकास-विकास से ही चलता है। यही वजह है यहां जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजना चलाई जा रही है। राज्य सरकार सबूज श्री योजना शुरू की है, जिसके तहत बच्चा होने पर माता-पिता को पेड़ दिया जाता है। वहीं गरीब लोगों के मरने पर दाह संस्कार के लिए आíथक सहायता दी जाती है। गरीबों को दो रुपये किलो चावल, गेहूं दिया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। बीएमसीएच के अलावा कालना, कटवा के अस्पताल में काफी बदलाव हुआ है, लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही है। कम मूल्य पर दवा लोगों को मिल रही है। डायग्नोस्टिक सेंटर खोला जा रहा है। बिजली का सब स्टेशन तैयार हो रहा है, ताकि हर घर बिजली पहुंच सके। वर्द्धमान में मिष्टी हब बनाया गया है, ताकि शक्तिगढ़ के लेंग्चा,
वर्द्धमान का मेहींदाना, सीताभोग लोगों को आसानी से मिल सके। शिक्षा के विकास को कालेज, विश्वविद्यालय खोला जा रहा है।