पूर्व पार्षद श्यामल सरकार का निधन
वर्द्धमान पूर्व वर्द्धमान जिले के मेमारी के पूर्व कांग्रेस पार्षद श्यामल सरकार 54 का निधन शनिवार क
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 07:51 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 07:51 PM (IST)
वर्द्धमान : पूर्व वर्द्धमान जिले के मेमारी के पूर्व कांग्रेस पार्षद श्यामल सरकार 54 का निधन शनिवार को हो गया। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर देखी गई। सभी दलों के नेताओं ने उनके प्रति शोक व्यक्त किया। मेमारी नगरपालिका के पार्षद के साथ वे अधिवक्ता भी थे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष काशीनाथ गांगुली ने भी शोक जताया है। पिछले दो दिन से बीमार थे, घर में ही उनका इलाज चल रहा था। जहां शनिवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा मे काफी संख्या में समर्थक शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें