Move to Jagran APP

डर नहीं, भयमुक्त होकर लोकतंत्र के महापर्व में लें भाग

चुनाव में किसी से डरने की जरूरत नहीं है खुद मतदान केंद्र पर जाकर भयमुक्त होकर अपना वोट करें। कोई समस्या होती है तो पुलिस एवं केंद्रीय अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों को जानकारी दें। पुलिस एवं केंद्रीय बल आपकी सुरक्षा को तैनात है। रविवार को पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में केंद्रीय अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों के रूट मार्च के दौरान आम जनता से बात कर यही संदेश पुलिस अधिकारियों ने दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा केंद्र के मतदाताओं को दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 07:03 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 07:03 PM (IST)
डर नहीं, भयमुक्त होकर लोकतंत्र के महापर्व में लें भाग
डर नहीं, भयमुक्त होकर लोकतंत्र के महापर्व में लें भाग

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : चुनाव में किसी से डरने की जरूरत नहीं है, खुद मतदान केंद्र पर जाकर भयमुक्त होकर अपना वोट करें। कोई समस्या होती है तो पुलिस एवं केंद्रीय अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों को जानकारी दें। पुलिस एवं केंद्रीय बल आपकी सुरक्षा को तैनात है। रविवार को पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में केंद्रीय अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों के रूट मार्च के दौरान आम जनता से बात कर यही संदेश पुलिस अधिकारियों ने दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा केंद्र के मतदाताओं को दिया। केंद्रीय अ‌र्द्धसैनिक बल एवं पुलिस के रूट मार्च से लोगों में भी खुशी देखी जा रही है।

loksabha election banner

रविवार को भी दुर्गापुर शहर में केंद्रीय अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों को लेकर पुलिस ने रूट मार्च किया। दुर्गापुर शहर के बेनाचिति, ट्रक रोड समेत आसपास के इलाकों की परिक्रमा की। जवान बस्ती इलाके में भी गए एवं लोगों से बातचीत की। पुलिस की गश्ती से लोगों में थोड़ा डर आरंभ में देखने को मिला। लेकिन पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व केंद्रीय अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों ने लोगों से बातचीत कर उन्हें लोकतंत्र के महापर्व के प्रति उत्साह पैदा किया। पुलिस अधिकारियों के बातचीत से लोगों में खुशी भी देखने को मिली। पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि भय मुक्त होकर लोगों से चुनाव में मतदान की अपील की जा रही है। लोगों का उत्साह बढ़ाया जा रहा है, कोई समस्या होने एवं किसी से धमकी मिलने पर पुलिस से शिकायत करने को कहा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.