पुलिस आयुक्त का फेक अकाउंट बनाया
आसनसोल साइबर ठग अब तक आम लोगों के ही फर्जी प्रोफाइल और अकाउंट बनाकर लोगों को ठग
आसनसोल : साइबर ठग अब तक आम लोगों के ही फर्जी प्रोफाइल और अकाउंट बनाकर लोगों को ठग रहे थे। अब आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुकेश कुमार जैन का सोशल मीडिया पर किसी ने फर्जी (फेक) अकाउंट बना लिया है। जिसके बाद पुलिस मामले को लेकर रेस हो गई है। पुलिस इसे बनानेवाले की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस आयुक्त ने अपने करीबियों को सूचित भी किया वे लोग उसके संपर्क में न आए। पुलिस आयुक्त सुकेश कुमार जैन ने कहा कि सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर उनका आधिकारिक अकाउंट हैं। लेकिन उनके नाम के साथ आइपीएस लिखा हुआ अकाउंट फर्जी है। जिसकी तस्वीर में उन्होंने पीले रंग का मास्क पहन रखा है। यह अकाउंट किसी अराजक तत्व ने बनाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इसके पहले पुलिस आयुक्त देवेंद्र प्रकाश सिंह का भी सोशल मीडिया में फर्जी अकाउंट पाया गया था। इसमें आसनसोल के कन्यापुर इलाके से एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से शिल्पांचल में साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। पुलिस ने कई मामलों में गिरफ्तारियां भी की है।