शिकायत के तीन घंटे में पुलिस को सफलता
शिकायत के तीन घंटे में पुलिस को सफलता तीन लाख का जेवरात बरामद
शिकायत के तीन घंटे में पुलिस को सफलता
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना के बीजोन की पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने शिकायत के तीन घंटा के अंतराल में ही चोरी में शामिल महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके मायके से करीब 70 फीसद सोने के जेवरात को बरामद कर लिया। बाकी का जेवरात महिला ने एक व्यक्ति को बेच दिया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। शुक्रवार को आरोपित महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से पुलिस उसे रिमांड पर लेकर बाकी जेवरात बरामद करने की कोशिश करेगी।
दुर्गापुर के सेप्को निवासी सोवन चक्रवर्ती और उनकी पत्नी किसी संस्था में कर्मी है। घर पर उनका छोटा बच्चा रहता है, जिसकी देखभाल के लिए नईम नगर निवासी नीलिमा माजी को रखा था। बुधवार को उनलोगों ने देखा कि अलमारी से जेवरात गायब है। वहीं मंगलवार से नीलिमा भी काम पर नहीं आ रही है। गुरुवार को उन्होंने बी जोन फाड़ी में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें कहा कि उसके घर से करीब साढ़े तीन लाख का जेवरात चोरी हो गया है। उनके घर में काम करने वाली नौकरानी भी मंगलवार से काम पर नहीं आ रही थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नईम नगर निवासी नीलीमा को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। जिसके बाद पुलिस ने कांकसा थाना के मानिकपाड़ा स्थित उसके मायके से करीब 70 फीसद सोने का जेवरात बरामद कर लिया। बाकी जेवरात जिसे बेचा है उसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी चोरी का सारा जेवरात बरामद कर लिया जाएगा। िजसने चोरी का जेवरात खरीदा है, उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के तीन घंटा के अंदर ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी महिला को रिमांड में लेकर बाकी के जेवरात को भी बरामद कर लिया जाएगा।