ढाक की थाप और झांकियों के बीच दुर्गा प्रतिमा विसर्जन
संवाद सहयोगी,रानीगंज : रानीगंज शहर की प्रसिद्ध सोलह आना दुर्गा पूजा की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को हुआ।
संवाद सहयोगी,रानीगंज : रानीगंज शहर की प्रसिद्ध सोलह आना दुर्गा पूजा की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार रात को परंपरागत रूप से किया गया। शाम होते ही सोलह आना दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लोग एकत्रित होने लगे थे। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल को तैनात किया गया था।
विसर्जन यात्रा में ढाक बजाने वाले संताली आदिवासी एवं मिलिट्री बैंड की प्रस्तुति ने एक से एक भजनों की धुन निकाली। नशा विरोधी, स्वच्छ भारत स्वच्छ बंगला व सेफ ड्राइव जैसे विषयों पर झांकियां भी मौजूद थीं। वैसे तो रानीगंज की अधिकांश दुर्गापूजा का विसर्जन विजयादशमी को हो जाता है। लेकिन सबसे बाद में सोलह आना दुर्गापूजा का विसर्जन होता है।