Move to Jagran APP

विवाह समारोह में करंट से मौत, करुण क्रंदन में बदला मंगल गीत

???? ?????? ?? ??? ???? ?? ????????? ?? ??? ??????? ???? ???? ??? ?? ???? ??? ???? ?????? ?????? ?? ??? ???? ?????? ???? ?? ???? ???? ?? ??? ??? ??? ?????? ?????? ?? ??? ??????? ??? ??? ?? ??? ?? ??? ?? ??? ??? ???? ??? ????????? ???? ?? ???? ?? ?? ?? ??? ????? ???? ?? ?? ???? ???

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 12:33 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:44 AM (IST)
विवाह समारोह में करंट से मौत, करुण क्रंदन में बदला मंगल गीत
विवाह समारोह में करंट से मौत, करुण क्रंदन में बदला मंगल गीत

संवाद सहयोगी,जामुड़िया: ससुराल में विवाह समारोह में शामिल होने आए दामाद की मौत बिजली का करंट लगने से होने से शादी की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गयी। यहां कुछ समय पहले मंगलगीत गूंज रहे थे, कुछ ही पल में करुण क्रंदन होने लगा। सोनू शादी के लिए मंडप बना रहे थे। दो मंजिला छत के ऊपर मंडप बनाया जा रहा था। बांस, बिचाली आदि से मंडप बनाया जा रहा था। उसी समय कच्चे बांस का संपर्क बिजली के तार से हो गया। इससे सोनू को करंट का झटका लगा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। उसे अखलपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। सोनू कुमार बिहार के पटना के डिगबोरा गांव के निवासी थे।

loksabha election banner

जामड़िया के दो नंबर वार्ड के शांतिनगर निवासी रमेश गुप्ता के घर में शादी समारोह था। पूरे उत्साह के साथ शादी की तैयारियां चल रही थी। अपने साले गोलू गुप्ता की शादी में सबसे अधिक उत्साह के साथ सोनू कुमार हर काम में आगे बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। शादी में महज दो दिन ही बचे थे। 19 अप्रैल को बिहार के बांका जिले में बारात जाने वाली थी। बुधवार को शादी के मंडप बनाने की तैयारियां चल रही थी। मंडप बनाने के लिए सोनू बुधवार सुबह बांस लेकर घर की छत पर पहुंचे थे। छत पर जाकर वह बांस गड़वाने में जुटे थे कि अचानक बांस का संपर्क ऊपर से होकर गुजरने वाले 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के साथ हो गया। रमेश गुप्ता का कहना है कि 2017 में उनलोगों ने विद्युत विभाग के पास शिकायत दर्ज कराकर विद्युत तार को वहां से हटाने की मांग की थी, लेकिन विभाग ने कोई पहल नहीं की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.