भाकपा महिला संगठन ने एएमसी के समक्ष किया प्रदर्शन
आसनसोल भाकपा के महिला संगठन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम
आसनसोल : भाकपा के महिला संगठन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला नेत्री मंजू बोस एवं वार्ड 29 की पार्षद कविता यादव ने कहा कि लॉकडाउन के देश में लाखों लोग बेरोजगार हुए हैं। गरीब एवं मध्य वर्गीय परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। ऐसे परिवार जिनके मुखिया ने रोजगार खोया है। उन्हें मासिक 7500 रुपये आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। इसके साथ ही राज्य सरकार गरीब परिवारों को बिजली बिल में भी राहत दे। विभिन्न स्कूलों की ओर से लिए जानेवाले शुल्क में भी राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना के पहले और संकट के दौरान कोई ठोस नीति या योजना नहीं बनाई गई। जिसके कारण देश के करोड़ों जनता को परेशानी उठाना पड़ रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार दोनों को लॉकडाउन से प्रभावित परिवारों की मदद करनी चाहिए। वहीं अन्य प्रदेशों से जो मजदूर बेरोजगार होकर लौटे हैं, उनके लिए भी रोजगार की व्यवस्था की जानी चाहिए।