माकपा ने मनाया स्थापना दिवस
जामुडि़या कम्युनिस्ट पार्टी माकपा की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को जामुड़िया
जामुडि़या : कम्युनिस्ट पार्टी माकपा की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को जामुड़िया माकपा की सभी शाखाओं में झंडा फहरा कर स्थापना दिवस मनाया गया। जामुड़िया ग्राम शाखा में माकपा नेता तापस कवि ने संगठन का झंडा फहरा कर स्थापना दिवस मनाया। जामुड़िया बाजार शाखा में युवा नेता विकास यादव के नेतृत्व में संगठन का झंडा फहराया गया। खास केंदा पार्टी कार्यालय में जामुड़िया पूर्व लोकल कमेटी के सचिव मनोज दत्त के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। इकड़ा शाखा में बुधदेव रजक तथा उज्ज्वल चटर्जी के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। वहीं हिजलगोड़ा शाखा में युवा नेता तुषार गोस्वामी के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। बोगड़ा शाखा में श्रमिक नेता मुन्ना अहीर के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया।