4.5 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, मेयर ने किया शिलान्यास
संवाद सहयोगी, बर्नपुर : बर्नपुर टनल गेट में नगर निगम के दूसरे चरण के सड़क निर्माण का
संवाद सहयोगी, बर्नपुर : बर्नपुर टनल गेट में नगर निगम के दूसरे चरण के सड़क निर्माण का शिलान्यास गुरुवार को मेयर जितेंद्र तिवारी ने किया। बर्नपुर स्कोव गेट से कालाझरिया स्थित हवाई अड्डा तक लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा।
मेयर तिवारी ने कहाकि बर्नपुर में जो विकास होना चाहिए था उतना नहीं हो पाया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक ही निर्देश है कि बिना विकास होना चाहिए। दरअसल आइएसपी क्षेत्र में पहले विकास का कार्य निगम नहीं कर सकता था, मगर अब इसे शुरू किया गया है। कहा कि बर्नपुर स्कोव गेट से कालाझरिया हवाई अड्डा तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। कुछ शरारती तत्वों ने बर्नपुर की शांति को भंग करने की कोशिश की थी। लेकिन यहां के लोग अमन प्रिय है। यहां के हाजी फरीद की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच चल रही है। मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। लखन ठाकुर, अंजना शर्मा, पार्षद जाफर अली खान, विधान राय, धर्मदास माझी, श्रवण साह, संध्या दास, भरत दास, पायल इंटरप्राईज के सैयद इम्तियाज अहमद, सैयद अजहर, मो. जावेद थे।