कांग्रेसियों ने दुर्गापुर में निकाला जुलूस
दुर्गापुर कांग्रेस की ओर से दुर्गापुर के बेनाचिति बाजार इलाके में प्रदेश अध्यक्ष सौमेन मित्र के
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 04:59 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 04:59 PM (IST)
दुर्गापुर : कांग्रेस की ओर से दुर्गापुर के बेनाचिति बाजार इलाके में प्रदेश अध्यक्ष सौमेन मित्र के स्मरण में जुलूस निकाला गया। यह मौन जुलूस पांचमाथा मोड़ स्थित कांग्रेस के कार्यालय से शुरू हुआ एवं इलाके की परिक्रमा करते हुए भीरंगी में जाकर समाप्त हुआ। जिसमें काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जुलूस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुदेव राय, एआइसीसी सदस्य देवेश चक्रवर्ती, स्वपन बनर्जी, रोबिन गांगुली आदि मौजूद थे। देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि सौमेन मित्रा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। वे काफी वर्षो से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को गहरा धक्का लगा है। जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें