Move to Jagran APP

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, गिनाए वादे

संवाद सहयोगी बर्नपुर बर्नपुर के इंटक कार्यालय में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओ

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:27 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:27 PM (IST)
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, गिनाए वादे
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, गिनाए वादे

संवाद सहयोगी, बर्नपुर : बर्नपुर के इंटक कार्यालय में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आसनसोल नगर निगम के चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी किया गया। जिसके माध्यम से निगम की पुरानी बोर्ड की खामिया और कांग्रेस द्वारा आगे निगम में क्या किया जाएगा उसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

loksabha election banner

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दूसरा सबसे बड़ा नगर निगम है। लेकिन आसनसोल पिछले कुछ वर्षों में प्रशासनिक लापरवाही के कारण नागरिक सेवा से वंचित हो रहा है। अगर कांग्रेस उम्मीदवार चुने जाते हैं, तो आसनसोल के लोगों को परिसेवा मिलेगी। जिसमें गरुई नदी का संस्कार किया जाएगा। शहर की जल निकासी व्यवस्था का विकास किया जाएगा। बरसात के दौरान पूरा शहर पानी में डूब जाता है, यहां तक कि घाघरबुड़ी मंदिर भी डूब जाता है। इसका मुख्य कारण जल निकासी है। इससे लोगों को मुक्त करना होगा। पेय जल की आपूर्ति नगर निगम प्रशासन द्वारा शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल की नियमित एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारों की रुकी हुई सार्वजनिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। सड़कों का विकास और पैदल यात्री सुरक्षा को मुहैया कराया जाएगा। शहर भर में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए, आधुनिक पार्किंग के अनुकूल पार्किंग सुविधाओं और धीमी गति से चलने वाले वाहनों के लिए लेन, फुट ओवरब्रिज और फुटपाथ के निर्माण पर जोर दिया जाएगा। आसनसोल बस स्टैंड को शहर से बाहर किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक जाम से मुक्त किया जाए। जिलाध्यक्ष श्री चक्रवर्ती ने घोषणा पत्र में कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता पर जोर दिया जाएगा। पूरे शहर में पौधारोपण कार्यक्रमों में सभी क्षेत्रों के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम की पहल पर स्वच्छ सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध कराए जाएंगे। अनियोजित बाजारों और पूरे शहर की सफाई के लिए भी नागरिकों को जागरूकता किया जाएगा। आधुनिक तकनीक के प्रयोग से दैनिक कचरे के समुचित प्रसंस्करण के लिए गंभीर पहल की जाएगी। रानीगंज और जामुड़िया में श्मशान घाटों में विद्युत चुल्हा लगाया जाएगा। नगर निगम प्रबंधन के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों में नागरिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच एवं निदान की नियमित व्यवस्था की जाएगी। जहां कांग्रेस के पार्षद होंगे वहां नागरिक कमेटी बनाया जाएगा, जिसमें प्रतिभाशाली और प्रतिष्ठित लोगों को शामिल किया जाएगा। जिसमें शिक्षक, चिकित्सक, प्रौद्योगिकीविद, संगीतकार, लेखक आदि एथलीटों के साथ एक सक्रिय सलाहकार समिति बनाने की पहल की जाएगी।

प्रत्येक वार्ड में वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों और युवाओं के लिए अलग-अलग एकीकृत मनोरंजन केंद्र (सामुदायिक हाल, पार्क) बनाने पर जोर दिया जाएगा। विभिन्न नागरिक मुद्दों और क्षेत्र के आधार पर गहन सेवाओं के लिए रानीगंज, जामुड़िया और कुल्टी नगर पालिकाओं की पुरानी स्थिति को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आसनसोल में दुर्भाग्य से अल्पसंख्यक समुदाय के बीच उच्च शिक्षा की दर अभी भी बहुत कम है। इसे बढ़ाना होगा।

हिन्दी भाषियों के शोध एवं साहित्यिक अभ्यास के लिए हिन्दी अकादमी की स्थापना की जाएगी। वहीं इस दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत सिंह, प्रदेश महासचिव अभिजीत भट्टाचार्या, प्रसेनजीत पुईटंडी, ब्लाक अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह, विजय सिंह सहित आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.