Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री की तस्वीर से छेड़छाड़ पर तनाव

संवाद सहयोगी बेनाचिति दुर्गापुर में 26 अप्रैल को चुनाव होना है। जिसके लिए सभी दलों के प्रत्याश्

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 07:38 PM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 07:38 PM (IST)
मुख्यमंत्री की तस्वीर से छेड़छाड़ पर तनाव
मुख्यमंत्री की तस्वीर से छेड़छाड़ पर तनाव

संवाद सहयोगी, बेनाचिति : दुर्गापुर में 26 अप्रैल को चुनाव होना है। जिसके लिए सभी दलों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे है। प्रत्याशियों का बैनर-पोस्टर भी सभी इलाकों में लगाया जा रहा है। लेकिन अब प्रत्याशियों के पोस्टर के साथ छेड़खानी की शिकायत भी आ रही है। दुर्गापुर शहर के 19 नंबर वार्ड कमलपुर प्लॉट में ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ पड़ियाल के समर्थन में लगे पोस्टर एवं बैनर में अराजक तत्वों ने रात के अंधेरे में सिदूर लगा दिया। पोस्टर में मुख्यमंत्री की तस्वीर भी थी, उस पर भी सिदूर लगाया गया। तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना का आरोप भाजपा पर लगाया है।

loksabha election banner

मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर पोस्टर पर गई, जहां विश्वनाथ एवं मुख्यमंत्री के तस्वीर पर सिदूर लगाया गया था एवं पोस्टर पर कालिख भी पोत दी गई थी। जिसकी जानकारी मिलने पर तृकां नेता निमाई गोराई, युवा नेता राजू सिंह समेत अन्य पहुंचे। इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। पूर्व पार्षद निमाई गोराई ने कहा कि यह कार्य भाजपा के लोगों का है। वे लोग अशांति उत्पन्न करने के लिए ऐसा कर रहे है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव भोला साव ने कहा कि भाजपा पर लगाया गया आरोप गलत है। ऐसी संस्कृति तृणमूल कांग्रेस की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.