पाण्डेश्वर में तृकां नेता के घर बमबाजी
संवाद सहयोगी पाण्डेश्वर पाण्डेश्वर थाना के बैधनाथपुर अंचल के तृकां नेता अजय धीबर को लक्ष्य क
संवाद सहयोगी, पाण्डेश्वर : पाण्डेश्वर थाना के बैधनाथपुर अंचल के तृकां नेता अजय धीबर को लक्ष्य कर रविवार की रात अराजक तत्वों ने बमबाजी की, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमले के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
बताया जाता है कि अजय धीबर तृकां कार्यालय से रात तकरीबन साढ़े दस बजे अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर पहुंचे। जैसे वे घर के दरवाजे से अंदर गए, उसी समय अराजक तत्वों ने बमबाजी शुरू कर दी। हालांकि दरवाजा बंद होने के कारण वे बाल-बाल बच गए। तृकां नेता पर हमले की घटना से इलाके में तनाव है। वहीं उन्होंने पाण्डेश्वर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। घटना के संबंध में अजय धीबर ने बताया कि रात के समय यह हमला किया गया। बम की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों ने बमबाजी की है। जिसकी जांच पुलिस को करनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।