Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ता के बेटे को पीटा, घर व दुकान में की तोड़फोड़

बेनाचिति चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपाइयों के साथ मारपीट व उनके घरों में तोड़फोड़ क

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 12:47 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 12:47 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता के बेटे को पीटा, घर व दुकान में की तोड़फोड़
भाजपा कार्यकर्ता के बेटे को पीटा, घर व दुकान में की तोड़फोड़

बेनाचिति : चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपाइयों के साथ मारपीट व उनके घरों में तोड़फोड़ की घटना अब भी जारी है। गुरुवार की रात दुर्गापुर ए-जोन कनिष्क मार्केट में अराजक तत्वों ने एक भाजपा कार्यकर्ता के बेटे की जमकर पिटाई कर दी। उसकी दुकान व घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद अराजक तत्व फरार हो गए। इससे इलाके में तनाव देखा जा रहा है।

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ता मनोज सिंह की पत्नी किरण ने कहा कि रात में एक दर्जन से अधिक लोग मुंह ढक कर मेरे घर पर आए। उन्होंने मेरे पति के बारे में पूछताछ की। उस समय मेरे पति घर पर नहीं थे। इसके बाद उनलोगों ने घर में मौजूद मेरे बेटे की पिटाई कर दी। घर व दुकान में तोड़फोड़ की। दुकान में सिलाई मशीन थी, उसे भी तोड़फोड़ दी व चलते बने। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस पहुंची एवं जांच कर अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मेरे पति भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इस कारण तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर यह हमला किया गया है। वहीं इस संदर्भ में पूर्व पार्षद पल्लव रंजन नाग ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पर आरोप गलत है। भाजपा की आपसी गुटबाजी के कारण ही यह घटना हुई है। तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने के लिए ऐसा आरोप लगाया जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता के घर की महिला को कराया गया उठक-बैठक

ब‌र्द्धमान : ब‌र्द्धमान में भाजपा कार्यकर्ता के घर की महिला को उठक-बैठक करवाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसकी सभी लोग निदा कर रहे हैं। उठक बैठक करवाने का आरोप तृणमूल कांग्रेस की महिला पंचायत सदस्य मीता दास पर लगा है। वहीं तृणमूल नेताओं ने भी उसके खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई की मांग की है।

बताया जाता है कि ब‌र्द्धमान की बैकंठपुर पंचायत इलाके में एक भाजपा के बूथ एजेंट के घर की महिला को उसकी बेटी के सामने उठक-बैठक करवाने का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें देखा गया कि तृणमूल पंचायत सदस्य मीता दास यह सजा महिला को दे रही है। हालांकि मीता दास ने आरोप को गलत बताया है।

भाजपा नेता श्यामल राय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेत्री हमारे बूथ एजेंट के घर की महिला को उठक-बैठक करवा रही है। ब‌र्द्धमान शहर एक शिक्षित इलाका है। शहर से सटे पंचायत इलाके की घटना दुर्भाग्य पूर्ण है। मनुष्य ने तृणमूल को क्षमता में लाया है, वे लोग भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई, उनके घरों पर हमला, तोड़फोड़ कर अपनी क्षमता दिखा रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के जिला महासचिव शिव शंकर घोष ने कहा कि यह हमलोगों के लिए लज्जा का विषय है। बांग्ला अपनी बेटी को चाहता है। इस नारे पर हमलोगों ने बंगाल में इतनी सीट जीती है। मैं जिलाध्यक्ष से उस महिला को पार्टी से हटाने का अनुरोध करूंगा। कानून से ऊपर कोई नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.