Move to Jagran APP

खून-खराबा करने वाले राम को क्या जानेंगे

भाजपा राम भक्त पार्टी जो खून खराबे करते है वे क्या जानें

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Apr 2022 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 10 Apr 2022 06:56 PM (IST)
खून-खराबा करने वाले राम को क्या जानेंगे
खून-खराबा करने वाले राम को क्या जानेंगे

खून-खराबा करने वाले राम को क्या जानेंगे

loksabha election banner

-टीएमसी पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष का हमला,

- अंडाल में रामनवमी जुलूस में शामिल हुए दिलीप घोष, बोले-भाजपा रामभक्त पार्टी

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन रविवार को भाजपा ने रामनवमी को अपने पक्ष में भुनाने का प्रयास किया। अंडाल में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष रामनवमी पर निकले बाइक जुलूस में शामिल हुए। उनके साथ दुर्गापुर के विधायक लखन घोरूई भी थे। हालांकि बाइक रैली के दौरान किसी राजनीतिक दल का झंडा नहीं था। कहीं-कहीं टीएमसी कार्यकर्ता भी सेवा भावना से रैली में शामिल लोगों को शीतल जल पिलाते दिखाई दिए।

इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान भी दिलीप घोष ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा रामभक्त पार्टी है। टीएमसी का नाम नहीं लेते हुए कहा कि जो लोग खून खराबे की राजनीति में विश्वास करते है, वे भगतान राम को क्या जानेंगे। वे राम का नाम कैसे लेते हैं। कहा कि रामनवमी हमलोगों का बड़ा उत्सव है। समाज के सब लोग इसमें शामिल होते है। हमलोग भी इसमें शामिल हुए। रामनवमी हमलोगों का आवेग है। मोदी जी के नेतृत्व में राम का मंदिर बन रहा है, लोगों का आत्म विश्वास बढ़ा है। हमारा देश पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श को मानने वाला देश है। पहले रामनवमी और मुहर्रम में कई जगह दंगे होते थे। आज मोदी जी के नेतृत्व में कहीं कोई अशांति नहीं है, कोई सांप्रदायिक अशांति नहीं है। केवल बंगाल में जाति और भाषा को लेकर अशांति हो रही है। यहां की सरकार यह सब करवा रही है। बंगाल में राम का राज एवं राम का आदर्श आगे स्थापित होना चाहिए।

बराकर में सुंदर कांड का पाठ

संवाद सूत्र, बराकर : शहर के चौकबाजार स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी कार्यकारिणी समिति ने रविवार को रामनवमी पर राम जन्मोत्सव मनाया। यहां पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं ने श्रीरामचरित मानस के सुंदर कांड का पाठ किया।

गायत्री शक्ति पीठ में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

संवाद सूत्र, बराकर : बराकर शहर के 68 नंबर वार्ड स्थित गायत्री मंदिर में रविवार को चैत्र नवरात्र के वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान पर कन्या पूजन कराने के बाद भोग के प्रसाद का वितरण किया गया। गायत्री शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र का वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान पर नौ दिनों तक हवन, जप, पूजा-पाठ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति होने के बाद सैकड़ों कुंवारी कन्याओं का विधिवत पूजन करने के बाद भोग प्रसाद दिया गया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ समिति के नरेश गोयल, विजय कृष्ण खेमानी, संजय सिंह, दीपक दुधानी, उमंग पोद्दार, पुजारी सतीश जी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.