भाजपा नेता की पिटाई, दो हिरासत में
भाजपा नेता की पिटाई दो हिरासत में
भाजपा नेता की पिटाई, दो हिरासत में
जागरण संवाददाता, आसनसोल : उपचुनाव के दौरान मंगलवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के चिंचुड़िया में भाजपा के पोलिंग एजेंट गौतम मंडल पर हमला किया गया। इस हमले में बुरी तरह पिटाई से जख्मी हुए घायल भाजपा नेता को इलाज के लिए बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना पाकर भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची और घायल कार्यकर्ता से मुलाकात की उनके स्वजन से मिली। वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लिया। घायल गोपाल मंडल के परिजनों ने बताया कि गोपाल मंडल बूथ पर बैठे थे। दोपहर में जब वह खाना खाने के लिए घर आ रहे थे, तभी उन पर हमला कर बुरी तरह से पीटा गया है। हमलावरों ने लाठी, डंडे और राड से पिटाई की। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) डा. कुलदीप एसएस ने बताया कि दोपहर पौने दो बजे के आसपास भाजपा नेता गौतम मंडल की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। उसे इलाज के लिए बहादुरपुर अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपितों में अभिषेक फौजदार और सुमन बागदी शामिल है।