Move to Jagran APP

दुर्गापुर में भाजपा कार्यालयों में तोड़फोड़, भाजपाइयों के घरों पर हमला

दुर्गापुर दो मई को पश्चिम बंगाल का चुनाव परिणाम आया। जिसमें तृणमूल कांग्रेस को प्रचंड जीत ि

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 06:21 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 06:21 PM (IST)
दुर्गापुर में भाजपा कार्यालयों में तोड़फोड़, भाजपाइयों के घरों पर हमला
दुर्गापुर में भाजपा कार्यालयों में तोड़फोड़, भाजपाइयों के घरों पर हमला

दुर्गापुर : दो मई को पश्चिम बंगाल का चुनाव परिणाम आया। जिसमें तृणमूल कांग्रेस को प्रचंड जीत मिली। इसके बाद से ही राज्य के साथ दुर्गापुर समेत पश्चिम ब‌र्द्धमान जिले में अशांति की स्थिति देखने को मिल रही है। हर इलाके में भाजपा के कार्यालयों, भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों को निशाना बनाया जा रहा है। रविवार की संध्या से जारी अशांति की घटनाएं देर रात तक जारी रही। वहीं सोमवार की सुबह से भी कई इलाकों में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। इन घटनाओं को लेकर भाजपा नेता मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल तक शांति बहाल करने की अपील कर रहे हैं। ब‌र्द्धमान-दुर्गापुर के सांसद सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया, पांडवेश्वर के भाजपा के प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी, दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा के नव निर्वाचित विधायक सह जिलाध्यक्ष लखन घोरूई ने सरकार से शांति बहाल करने की अपील की है।

loksabha election banner

रविवार की संध्या चुनाव परिणाम आने के साथ ही विभिन्न इलाकों से अशांति की घटनाएं सामने आने लगी। दुर्गापुर शहर के चौदह नंबर वार्ड ओल्ड कोर्ट मोड़, बीस नंबर वार्ड के विद्यासागर पल्ली के अलावा रघुनाथपुर, धोबीघाट, विधाननगर, बीस नंबर वार्ड के भीरंगी चासीपाड़ा में हमले की घटना हुई। कई जगह भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की गई तो कुछ जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया गया। दुर्गापुर पश्चिम में भाजपा को मिली जीत का आनंद भी कार्यकर्ता नहीं उठा सके। इन घटनाओं के लिए भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को दोषी ठहराया है। हालांकि तृकां ने आरोप को गलत बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.