Move to Jagran APP

अगर शत्रुघ्न को वोट दिया तो जाना होगा मुंबई

अगर शत्रुघ्न को वोट दिया तो जाना होगा मुंबई

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Apr 2022 08:35 PM (IST)Updated: Fri, 08 Apr 2022 08:35 PM (IST)
अगर शत्रुघ्न को वोट दिया तो जाना होगा मुंबई
अगर शत्रुघ्न को वोट दिया तो जाना होगा मुंबई

अगर शत्रुघ्न को वोट दिया तो जाना होगा मुंबई

loksabha election banner

दुर्गापुर : आसनसोल उपचुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने बिहार के पाटलीपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव को भी उतारा है। दुर्गापुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां तृणमूल कांग्रेस के जो प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा है, पहले पटना से खड़े हुए और हार गए। क्यों हार गए, उनसे पूछिए। भाजपा से निकले तो हार मिली। अगर भूल से भी यहां की जनता ने उन्हें वोट दे दिया तो उन्हें कोई काम होगा तो उनसे मिलने के लिए मुंबई जाना पड़ेगा। मैं पटना से लोकसभा का तीन बार से सांसद हूं। हमसे ज्यादा उन्हें कोई नहीं जानता। कोरोना महामारी के समय से टीका से लेकर खाने तक की व्यवस्था 14 माह से मोदी जी की सरकार कर रही है। देश में 60 योजना चल रही है, जो सीधे जनता तक पहुंचताी है। ममता बनर्जी तानाशाह हैं। झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करती हैं। केंद्र की कई योजनाओं को उन्होंने यहां लागू नहीं किया। बंगाल में तो आतंक का माहौल है, यहां के कार्यकर्ता बोल नहीं सकते। यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा से राज्यसभा, लोकसभा पहुंचे। कई बार मंत्री बनें। भाजपा में रहकर राज भोगा तो उस समय भाजपा अच्छी थी। यहां की जनता को उनके बहकावे एवं चमक से बचना चाहिए। बाबुल सुप्रियो भी दो बार सांसद बनें, यहां की जनता ने मोदी जी को वोट दिया था। जब मंत्री से हटाया गया तो पार्टी खराब हो गई। मोदी जी को यहां की जनता कभी नहीं भूलेगी एवं इस उपचुनाव में भी धोखेबाजों को जनता धोखा देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.