Move to Jagran APP

कांकसा में भाजपा बूथ अध्यक्ष की प्रतिमा को तोड़ा

दुर्गापुर नौ दिसंबर 2018 को कांकसा के रूपगंज निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष संदीप घोष की हत्या

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 07:08 PM (IST)
कांकसा में भाजपा बूथ अध्यक्ष की प्रतिमा को तोड़ा
कांकसा में भाजपा बूथ अध्यक्ष की प्रतिमा को तोड़ा

दुर्गापुर : नौ दिसंबर 2018 को कांकसा के रूपगंज निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष संदीप घोष की हत्या हुई थी। एक माह पहले रूपगंज मोड़ के पास भाजपा की ओर से उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसे सोमवार की रात किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके खिलाफ मंगलवार को भाजपा ने रोड जाम किया। इससे काफी देर तक मूचीपाड़ा-शिवपुर रोड पर मार्ग जाम हो गया। वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने काफी देर बाद समझाकर मार्ग जाम हटाया एवं अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष लखन घोरुई ने कहा कि संदीप के हत्यारे घूम रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग पर भाजपा की ओर से उस समय आंदोलन किया गया था, जिसमें शामिल भाजपा के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर 18 दिनों तक जेल में रखा गया। अब उनकी प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि तृकां के इशारे पर प्रतिमा तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को संदीप घोष की हत्या याद न रहे। हमलोगों का यह आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर चंद्रशेखर बनर्जी, देवाशीष राय समेत कई लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.