Move to Jagran APP

Bardhman : मूकबधिर किशोरी के साथ दुराचार पर पुलिस थी मौन, अब हाईकोर्ट ने लिया मामले पर संज्ञान

दुर्गापुर शहर के कोकोवेन इलाके में डेढ़ माह पहले एक मूकबधिर किशोरी के साथ दुराचार की घटना सामने आयी थी। जिसमें पुलिस ने यौन शोषण मामले के तहत एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है जिससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

By Hridayanand GiriEdited By: Mohit TripathiPublished: Fri, 06 Jan 2023 12:51 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jan 2023 12:51 AM (IST)
मूकबधिर किशोरी के साथ दुराचार में हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान

दुर्गापुर, जागरण संवाददाता: दुर्गापुर शहर के कोकोवेन इलाके में डेढ़ माह पहले एक मूकबधिर किशोरी के साथ दुराचार की घटना सामने आयी थी। जिसमें पुलिस ने यौन शोषण मामले के तहत एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले को लेकर हाई कोर्ट ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट से थाने के 21 से 23 नवंबर तक के सीसीटीवी फुटेज को मांगा है। जिसके कारण कोकोवेन थाना की पुलिस की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं घटना की पूरी रिपोर्ट भी हाई कोर्ट ने मांगी है। शुक्रवार को कोलकाता हाई कोर्ट में फिर से इस मामले की सुनवाई होनी है।

loksabha election banner

कोकोवेन पुलिस की भूमिका पर सवाल

आरोप है कि मूकबधिर युवती अपने घर में पिता के साथ थी। पिता ट्रैक्टर खलासी के रूप में काम करते थे और ट्रैक्टर चालक घटना की रात उनके घर आया था। घर आने पर पीड़िता का पिता नशे में था। मौके का फायदा उठाकर आरोपित ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुराचार किया।

शोर होने पर बाहर से उसका भाई घर में आया एवं पिता को उठाया। इस बीच आरोपित फरार हो गया। जब पिता व भाई आरोपित के घर गए तब आरोपित ने बेलचा से पिता पर हमला किया, जिससे उनका सिर भी फट गया। वहीं 21 की रात घटना हुई एवं पुलिस ने 23 को जब माकपा की ओर से थाने पर प्रदर्शन किया गया, तब मामला दर्ज किया।

तीन दिन बाद कोर्ट में हुई थी पेशी

आरोप था की घटना के बाद से ही आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया था। लेकिन तीन दिन बाद उस पर मामला दर्ज किया गया। उसके बाद कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था। इस बीच हाई कोर्ट के वकीलों की एक टीम भी पीड़ित किशोरी से मिलने आयी थी। अब हाई कोर्ट द्वारा मामले पर संज्ञान लेने से पुलिस की परेशानी बढ़ती दिख रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.