बर्द्धमान के माकपा नेता अब भाजपा छोड़कर तृकां में शामिल
वर्द्धमान विधानसभा चुनाव अगले साल होना है। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेताओं का पाला बदलने क
वर्द्धमान : विधानसभा चुनाव अगले साल होना है। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेताओं का पाला बदलने का दौर भी चल रहा है। माकपा से भाजपा में गए बर्द्धमान नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन आइनुल हक ने फिर से एक बार पाला बदला है, इस बार वे तृकां में गए हैं। जिससे शहर में चर्चा का दौर शुरू है।
वाममोर्चा शासनकाल में वे वर्द्धमान नगरपालिका के चेयरमैन थे। पिछले लोकसभा चुनाव के पहले उन्होंने माकपा को बॉय-बॉय कह दिया था एवं भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन भाजपा में वे सक्रिय नहीं थे। वहीं अब एक बार फिर दल बदलते हुए तृकां में शामिल हो गए हैं। बुधवार को कोलकाता के तृणमूल भवन में राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने उन्हें झंडा पकड़ाकर तृकां में शामिल करवाया। उनके तृकां में शामिल होने को दल के नेता भी नहीं पचा पा रहे हैं। भाजपा के युवा मोर्चा के नेता श्यामल राय ने कहा कि भाजपा में जितना सहज है, लेकिन उसके अनुशासन में रहना काफी कठिन है। इस कारण वे भाजपा में ज्यादा दिन नहीं रह सके। उनके तृकां में जाने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होनेवाला है।