Bengal: बर्द्धमान में रेलवे टंकी गिरने से तीन यात्रियों की मौत, 30 जख्मी; अफरा-तफरी मची
पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान रेलवे स्टेशन पर बुधवार की दोपहर अचानक पानी के टंकी का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि 30 से अधिक लोग जख्मी हो गए। पूर्व रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है।
संवाद सहयोगी, बर्द्धमान। पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान रेलवे स्टेशन पर बुधवार की दोपहर अचानक पानी के टंकी का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि 30 से अधिक लोग जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जख्मी लोगों का इलाज बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे की वजह से अफरा-तफरी मच गई।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि बर्द्धमान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो-तीन के बीच यह टैंक है। जिसकी जल धारण क्षमता लगभग 53,000 गैलेन लीटर है। बुधवार को स्टेशन पर शेड के नीचे यात्री बैठे हुए थे। दोपहर लगभग 12 बजे अचानक टंकी का एक साइड का हिस्सा टूट गया। जिसका हिस्सा शेड को लेकर नीचे चला गया। जिससे वहां बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लगभग 30 यात्रियों को इलाज के लिए बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां 35 वर्षीय माफिजा खातून, 17 वर्षीय क्रांति कुमार समेत तीन की मौत हो गई। बाकी लोगों को इलाज चल रहा है।
বর্ধমান স্টেশনে হুড়মুড়িয়ে ভাঙল জলের ট্যাঙ্ক! মৃত্যু তিন যাত্রীর, আহত বহু মানুষ, বন্ধ ট্রেন চলাচল।
বর্ধমান স্টেশনে ২ এবং ৩ নম্বর প্ল্যাটফর্মের মাঝে একটি জলের ট্যাঙ্ক হুড়মুড়িয়ে ভেঙে পড়ে।#Bardhaman #IndianRailways pic.twitter.com/qWzqy63WG6— Rakesh Dey (রাকেশ দে)💚 (@rakeshDeytmc) December 13, 2023
जांच के लिए कमेटी का गठन
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल, आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। अन्य यात्रियों की मदद से सभी को अस्पताल भेजा गया। वहीं, प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन से ट्रेनों का आवगमन भी बंद कर दिया। रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। रेलवे की ओर से घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है। मालूम हो कि इसके पहले साल 2020 में बर्द्धमान रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार का एक हिस्सा गिर गया था, जिसमें एक यात्री की मौत हुई थी।
पूर्व रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया,
नियमित टंकी की मरम्मत एवं जांच होती है। एक दुर्घटना हुई है। जिसकी जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कोई घटना भविष्य में न हो, इस पर ध्यान दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ट्रामों का परिचालन बंद करने को पुलिस की जनहित याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट नाराज