Move to Jagran APP

घर में घुस भाजपा कार्यकर्ता व उसके स्वजनों को पीटा

भाजपा कार्यकर्ता के घर हमलाकर पिटाई का आरोप

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 May 2022 04:03 AM (IST)Updated: Fri, 13 May 2022 04:03 AM (IST)
घर में घुस भाजपा कार्यकर्ता व उसके स्वजनों को पीटा
घर में घुस भाजपा कार्यकर्ता व उसके स्वजनों को पीटा

घर में घुस भाजपा कार्यकर्ता व उसके स्वजनों को पीटा

loksabha election banner

आसनसोल : बाराबनी प्रखंड के खोराबोर गांव में भाजपा कार्यकर्ता वृंदावन बाउरी के घर पर हमला करते हुए कुछ लोगों ने उसे और उसके स्वजनों की जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं और बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा गया। हमले में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं पर लगा है।

भाजपा कार्यकर्ता वृंदावन बाउरी का आरोप है कि टीएमसी के लोग उन्हें पहले से धमका रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अब घटना की शिकायत अदालत में करेंगे। दूसरी ओर टीएमसी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। भाजपा के युवा नेता अरिजीत राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर पथराव किया गया। उनके घरों पर हमला कर लोगों को बुरी तरह से पीटा गया। इसकी शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना की सूचना प्रदेश अध्यक्ष को दी गई है। वहीं तृणमूल राज्य सचिव वी शिवदासन दासू ने हमले के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि यह भाजपा का दुष्प्रचार है। टीएमसी ऐसे इलाके में ऐसा काम क्यों करेगी जहां भाजपा का कोई अस्तित्व ही नहीं है। भाजपा के छोटे-छोटे नेताओं और कार्यकर्ताओं के पास और कोई काम नहीं है। इसलिए वे टीएमसी के खिलाफ इस तरह के दुष्प्रचार को फैला रहे हैं। वहीं बाराबनी प्रखंड के अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव के पहले भाजपा इलाके में अशांति फैलाने के लिए दुष्प्रचार कर रही है। इस घटना से टीएमसी का कोई संबंध नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.