Move to Jagran APP

अंगदान जागरूकता के लिए झारखंड रवाना हुए जरनैल सिंह

अंगदान को लेकर जागरूकता रैली

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Apr 2022 05:02 PM (IST)Updated: Thu, 14 Apr 2022 05:02 PM (IST)
अंगदान जागरूकता के लिए झारखंड रवाना हुए जरनैल सिंह
अंगदान जागरूकता के लिए झारखंड रवाना हुए जरनैल सिंह

अंगदान जागरूकता के लिए झारखंड रवाना हुए जरनैल सिंह

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, बर्नपुर : अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने को लेकर गुरुवार को बर्नपुर अस्पताल से जरनैल सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। यह रैली नार्थ बंगाल, झारखंड, बिहार होते हुए असम तक जाकर लोगों को जागरूक करेगी।

बर्नपुर अस्पताल से अंगदान जागरूकता के लिए मोटरसाइकिल यात्रा में आइएसपी सीएसआर योजना का भी योगदान है।

रैली का नेतृत्व कर रहे जरनैल सिंह ने कहा इससे पहले 12 दिन की यात्रा में लोगों को जागरूक किया गया। इसके तहत 12 लोग अंगदान के लिए राजी हुए है। दूसरे चरण की मोटरसाइकिल यात्रा यहां से निकलकर झारखंड के नाला, दुमका, मालदा, पाकुड़, किशनगंज, पूर्णिया होते हुए असम में समाप्त होगी। यात्रा में वह और उनकी पत्नी लोगों को जागरूक करेगी। रैली को रवाना करने के दौरान उपस्थित डा. यूके दास ने कहा कि बर्नपुर अस्पताल और सीएसआर योजना के तहत यह कदम उठाया गया हैं। इसमें जरनैल सिंह और उनकी पत्नी ने अंगदान करने का फैसला लिया है। इसके अलावा अन्य लोगों का भी जागरूक करने के लिए यात्रा कर समाज में एक संदेश फैला रहे है, ताकि अधिक से अधिक लोग अंगदान के मिशन से जुड़ सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.