लॉकडाउन तोड़ने में दुर्गापुर महकमा में ढाई सौ पर कार्रवाई
दुर्गापुर लॉकडाउन के नियमों को तोड़नेवालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार स
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 07:18 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 06:17 AM (IST)
दुर्गापुर : लॉकडाउन के नियमों को तोड़नेवालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार सख्ती बरती जा रही है। शनिवार को लॉकडाउन के नियमों को तोड़नेवाले 250 लोगों के खिलाफ दुर्गापुर महकमा के विभिन्न थाना की पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं लगातार पुलिस की ओर से सड़कों पर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। ताकि लोग मास्क पहना करें। पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि संक्रमण से बचना है तो शारीरिक दूरी जितना जरूरी है, मास्क पहना भी उतना ही जरूरी है। लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक होना चाहिए एवं नियमित घर से बाहर आने पर मास्क का उपयोग करना चाहिए। पुलिस की सख्ती लगातार जारी रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें