Move to Jagran APP

राज्य के 73 लाख किसान कृषक बंधु योजना से जुड़ेंगे

ब‌र्द्धमान ब‌र्द्धमान शहर के साधनपुर में मंगलवार से माटी तीर्थ उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री ममता बन

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 06:32 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 06:32 PM (IST)
राज्य के 73 लाख किसान कृषक बंधु योजना से जुड़ेंगे
राज्य के 73 लाख किसान कृषक बंधु योजना से जुड़ेंगे

ब‌र्द्धमान : ब‌र्द्धमान शहर के साधनपुर में मंगलवार से माटी तीर्थ उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया। जहां से विभिन्न योजनाओं की सुविधा लाभुकों को प्रदान की। माटी उत्सव मैदान से मुख्यमंत्री किसानों पर मेहरबान दिखीं। उन्होंने कहा कि माटी उत्सव का आइडिया सबसे पहले हमलोगों के दिमाग में आया व वर्ष 2012 में उत्सव शुरू किया। हमारा लक्ष्य किसानों का मंगल करना है। माटी को मैं काफी प्यार करती हूं। माटी पर अधिकार किसान का है, किसान के फसल, सब्जी से हमलोग बचते हैं। बंगाल के सभी 73 लाख किसानों को कृषक बंधु के दायर में लाया जाएगा। अभी तक 55 लाख किसान इस योजना से जुड़े हैं। इस वर्ष के जून से कृषक बंधु योजना के तहत सहायता राशि पांच हजार से बढ़कर छह हजार रुपया मिलेगा। भागचासी जिनके पास एक से चार कट्ठा जमीन है, उन्हें भी तीन हजार रुपया दिया जाएगा। जिनकी एक एकड़ जमीन है, उन्हें छह हजार रुपया मिलेगा। हम केंद्र का रुपया नहीं लेते हैं। राज्य सरकार अपने तरफ से कृषक बंधु योजना का रुपया दे रही है। फसल बीमा के लिए भी किसानों से रुपया नहीं लिया जाता। किसानों के लिए विशेष फंड की व्यवस्था की जा रही है। हमलोग खुद ही किसानों से धान खरीदते हैं। धान दें, चेक लेने की योजना चल रही है। बंगाल में ढाई करोड़ टन धान का उत्पादन होता है, यहां से केंद्र ने मात्र 76 लाख टन धान खरीदा है, जबकि अन्य राज्यों में इसका परिमाण अधिक है। केंद्र सरकार बंगाल के किसानों को वंचित कर रही है। हमलोग आने वाले समय में भी किसानों से धान खरीदेंगे। केंद्र के कृषि कानून पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि इस कानून से किसान की जमीन पर उत्पन्न होने वाले फसल, सब्जी, फल आदि को भाजपा के पूंजीपति खरीद लेंगे। वे लोग अभी से ही बड़े-बड़े गोदाम बना रखे हैं। जब जरूरत होगी, उस समय वे धान नहीं देंगे। इस कारण हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के किसान आंदोलन कर रहे हैं। माटी हमलोगों का गर्व है। इस माटी में हमारा जन्म हुआ है एवं मृत्यु भी होगी। जब तक बचेंगे किसान, गरीब जनता के लिए कार्य करते जाएंगे। मौके पर कृषि मंत्री आशीष बनर्जी, मलय घटक, तपन दासगुप्ता, सुब्रत गुप्ता, प्रभात मिश्रा, ओंकार सिंह मीणा, डीएम मो. एनाउर रहमान, एसपी भास्कर मुखर्जी आदि मौजूद थे। मंच से मुख्यमंत्री ने कृषक बंधु के तहत किसानों को, स्वास्थ्य साथी का कार्ड, पालिग्रीन हाउस की सुविधा प्रदान की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.