Move to Jagran APP

पुलिस उपायुक्त कार्यालय घेराव व तोड़फोड़ में 10 भाजपाई गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : दुर्गापुर पुलिस उपायुक्त कार्यालय घेराव के दौरान सरकारी संपत्ति

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 10:30 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 10:30 PM (IST)
पुलिस उपायुक्त कार्यालय घेराव व तोड़फोड़ में 10 भाजपाई गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त कार्यालय घेराव व तोड़फोड़ में 10 भाजपाई गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : दुर्गापुर पुलिस उपायुक्त कार्यालय घेराव के दौरान सरकारी संपत्ति नष्ट करने, पुलिस के काम में बाधा डालने समेत विभिन्न मामलों में दुर्गापुर पुलिस ने शनिवार की रात पश्चिम व‌र्द्धमान जिले के कुल्टी से लेकर कांकसा तक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला स्तरीय नेताओं समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया। उन्हें रविवार को दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उनकी जमानत नामंजूर हो गई। पुलिस ने पांच आरोपितों को रिमांड पर लिया है।

loksabha election banner

गिरफ्तार लोगों में दुर्गापुर निवासी भाजपा युवा मोर्चा जिला महासचिव भोला साव, कांकसा ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार ¨सह, कुल्टी के युवा भाजपा नेता संतोष वर्मा उर्फ ¨टकू, अमित घोष, अंडाल निवासी कार्यकर्ता छोटन चक्रवर्ती, दुर्गापुर निवासी संतोष गुप्ता, पंकज गुप्ता, अरूप पात्रनविश, राजू मुखर्जी, भोला धीवर आदि शामिल है। मालूम हो कि नौ दिसंबर को कांकसा थाना के सरस्वतीगंज इलाके में भाजपा के बूथ अध्यक्ष संदीप घोष की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। उधर हत्याकांड के मुख्य आरोपित तृकां के पंचायत सदस्य शेख सैफुल एवं अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग पर भाजपा ने दुर्गापुर बंद का आयोजन किया था। बाद में चार दिनों तक दुर्गापुर एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया था। बावजूद पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शेख सैफुल को प्रशासन का संरक्षण मिलने का आरोप लगाया था। 21 दिसंबर को दुर्गापुर पुलिस उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया था। तब भाजपाइयों की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई थी। इस दौरान वहां तोड़फोड़ हुई। वहा ंलगी होर्डिग को क्षतिग्रस्त कर मुख्यमंत्री के चित्र पर भी कालिख लगा दी गई थी। पुलिस ने सरकारी संपत्ति नष्ट करने, काम में बाधा देने का मामला भाजपाइयों पर दर्ज किया। इसी क्रम में शनिवार की रात भाजपाइयों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाना एवं दुर्गापुर कोर्ट में बड़ी संख्या में भाजपाई पहुंचे। पुलिस की ओर कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.