India Canada Row: सिख अलगाववादी समूहों पर भारत ने Canada को क्या चेतावनी दी
भारत और कनाडा के बीच तनाव कम होता हुआ नहीं दिख रहा है। कनाडा की सरकार अपने राजनैतिक फायदे के लिए भारत जैसी आर्थिक महाशक्ति से अपने रिलेशन ख़राब करने पर तुली है। पहले तो कनाडा ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया। फिर उसके बाद इस हत्या के मामले में तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया और अब इन्हें भारत से जोड़ने की कोशिश कर रही है। बढ़ते तनाव के साथ ही भारत के विदेश मंत्री के बाद अब भारतीय राजदूत ने कनाडा को साफ़ शब्दो में चेतावनी दी है