Sam Pitroda को भारी पड़ी रंगभेदी टिप्पणीओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Sam Pitroda Resign: ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से सैम पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हाल ही में सैम पित्रोदा की टिप्पणियों की वजह से कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सत्तारूढ़ भाजपा हमलावर था। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सैम पित्रोदा के इस्तीफे की जानकारी दी।