Move to Jagran APP

Yamunotri Highway: यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू, पाली गाड़ में भूस्खलन से हुआ था बंद

Yamunotri National Highway यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली गाड़ के पास बिना बारिश के ही भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण राजमार्ग करीब आठ घंटे बाधित हुआ। यमुनोत्री राजमार्ग पर यमुनोत्री धाम से 40 किलोमीटर पहले पाली गाड़ के पास रविवार रात को पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर आ गिरा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 10:04 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 09:31 PM (IST)
Yamunotri Highway: यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू, पाली गाड़ में भूस्खलन से हुआ था बंद
यमुनोत्री हाईवे पाली गाड़ में भूस्खलन से बंद।

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी:  Yamunotri National Highway  यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली गाड़ के पास बिना बारिश के ही भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण राजमार्ग करीब आठ घंटे बाधित हुआ। यमुनोत्री राजमार्ग पर यमुनोत्री धाम से 40 किलोमीटर पहले पाली गाड़ के पास रविवार की रात को पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर आ गिरा। भूस्खलन की चपेट में आए कई पेड़ भी गिर कर राजमार्ग पर पहुंचे, जिससे राजमार्ग बाधित हुआ। राजमार्ग पर इन दिनों ऑलवेदर रोड का कार्य चल रहा है, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन जोन बने हुए हैं। 

loksabha election banner

रविवार की रात को पाली गाड़ के पास हुए भूस्खलन से बंद हुए राजमार्ग को खोलने के लिए राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड की टीम मौके पर पहुंची और राजमार्ग को सुचारू किया। राजमार्ग बंद होने के दौरान यमुनोत्री और गीठ पट्टी क्षेत्र के स्थानीयजनों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। बीते सप्ताह बिना बारिश के राजमार्ग के खरादी के पास भूस्खलन हुआ था। यहां पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में एक होटल भी आया। शुक्र यह रहा कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। उस दौरान यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 20 घंटे बंद रहा। 

बीते सप्ताह बिना बारिश के चलते राजमार्ग पर खरादी के पास भूस्खलन हुआ था। यहां पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में एक होटल भी आ गया था। गनीमत रही कि इस दौरान जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इस बीच यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 20 घंटे बंद रहा था। पाली गाड़ के पास रविवार की रात को हुए भूस्खलन से बंद हुए राजमार्ग को खोलने केलिए राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड की टीम मौके पर पहुंची और राजमार्ग को सुचारू करने में जुटी है। राजमार्ग बंद होने से यमुनोत्री और गीठ पट्टी क्षेत्र के लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर तक राजमार्ग के सुचारू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून का सफर होगा सुगम, बनेगी एलिवेटेड रोड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.